फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: ब्रेकअप का झूठा वादा और कत्ल... सूटकेस में 'प्यार' की लाश; आकांक्षा मर्डर केस की स्टोरी में नया ट्विस्ट

Mon, 22 Sep 2025 11:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Sep 2025 11:55 AM IST
सार

कानपुर में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को उसी सूटकेस में भरकर नदी में फेंका गया जिस पर युवती ने बैठकर रील बनवाई थी। युवती के शव की बांदा, चित्रकूट और यमुना में तलाश हो रही है।

विज्ञापन
Lover murder his girlfriend In Kanpur body was stuffed into same suitcase where they made Reel
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में प्रेम संबंध में जान गंवाने वाली आकांक्षा ने जिस सूटकेस पर बैठकर रील बनवाई थी उसी सूटकेश में उसका शव भरकर प्रेमी सूरज ने यमुना में फेंक दिया। फिलहाल सूरज जेल में है और पुलिस आकांक्षा का शव तलाशने के लिए यमुना नदी में सर्च अभियान चला रही है।


थानाध्यक्ष हनुमंत विहार राजीव सिंह ने बताया कि कानपुर देहात के सुजनीपुर गांव निवासी विजय श्री की बेटी आकांक्षा के शव को पुलिस टीम बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर आदि में यमुना में तलाश कर रही है। साथ ही इन जनपदों में बीते दिनों यमुना में मिले अज्ञात महिलाओं के शवों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
Trending Videos
Lover murder his girlfriend In Kanpur body was stuffed into same suitcase where they made Reel
आरोपी सूरज की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही प्रयागराज से यमुना के गंगा में मिल जाने के कारण वहां के थानाक्षेत्रों से भी संपर्क किया गया है। अब तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि शातिर सूरज कई लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाए था। इसकी जानकारी जब आकांक्षा को हुई तो उसने विरोध किया। 

 
Lover murder his girlfriend In Kanpur body was stuffed into same suitcase where they made Reel
आरोपी प्रेमी सूरज और आकांक्षा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले तो उसने दोबारा ऐसा न करने का भरोसा दिलाया लेकिन लड़कियों से बात करना बंद नहीं किया। 21 जुलाई की शाम को भी इन दोनों में रेस्टोरेंट में झगड़ा हुआ था। इसके बाद सूरज ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lover murder his girlfriend In Kanpur body was stuffed into same suitcase where they made Reel
आरोपी आशीष और आकांक्षा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आशीष ने दी थी शव को यमुना में फेंकने की सलाह
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि सूरज के दोस्त आशीष ने कहा था कि इस समय यमुना में बाढ़ है। यहां से लेकर शव को बांदा चलो वहीं चिल्ला घाट से नदी में फेंक देंगे किसी को पता नहीं चलेगा। इसके बाद दोनों लोग बाइक पर बैग रखकर चिल्लाघाट पहुंचे और शव को यमुना में फेंक दिया।

 
विज्ञापन
Lover murder his girlfriend In Kanpur body was stuffed into same suitcase where they made Reel
सूटकेस पर बैठी आकांक्षा - फोटो : अमर उजाला
यह थी घटना 
कानपुर देहात के रूरा थाना इलाके के सुजनीपुर निवासी विजयश्री की बेटी आकांक्षा (20) अपनी बड़ी बहन के साथ बर्रा में किराये के घर पर रहती थी। आकांक्षा की इंस्टाग्राम पर फतेहपुर के बिंदकी थाना इलाके के हरीखेड़ा निवासी सूरज से साल भर पहले दोस्ती हो गई। आकांक्षा दस माह पहले हनुमंत विहार स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने लगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed