फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   lover killed the woman, etawah crime news

UP: दोस्त की हत्या कर उसकी बीवी को साथ रखा, अब उसे भी मौत के घाट उतारा, आरोपी की बातें सुन पुलिस भी हैरान

Sun, 03 Jul 2022 10:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Jul 2022 10:38 AM IST
सार

इटावा जिले में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की बातें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
 

विज्ञापन
lover killed the woman, etawah crime news
खुलासा करते एसएसपी, नीली शर्ट में खड़ा आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के कौआ गांव में नाग देवता मंदिर के पास मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। प्रेमी ने गोली मारकर महिला की हत्या कर शव फेंक दिया था। आरोपी को पुलिस ने तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि हत्या की जांच के लिए क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की दो टीमें लगाई थीं। फोरेंसिक टीम को घटना स्थल पर एक ट्रैवल एजेंसी की पर्ची मिली थी।

विज्ञापन


यह नोएडा के कटियार ट्रैवल की थी। पुलिस टीम ने ट्रैवल संचालक से पूछताछ की तो पता चला की वह तीन साल पहले यह पर्ची बंद कर चुका है। ट्रैवल एजेंसी में इटावा का एक व्यक्ति काम करता था। लाकडाउन में उसने काम छोड़ दिया था। पुलिस ट्रैवल एजेंसी संचालक से उसका पता लेकर इटावा आई। पुलिस ने रम्पुरा निवासी सतीश चंद्र यादव को हिरासत में लिया।

विज्ञापन

उसने बताया कि मृतका राजस्थान के झुंझुनूं जनपद के पचेरी थाना क्षेत्र के पचेरी खुर्द छोटी निवासी मिथलेश है। पिछले कई वर्ष से उसके मिथलेश से अवैध संबंध थे। वह मृतका को अपने साथ दिल्ली में रखता था। उसकी पत्नी गांव में रहती थी। इसी बीच मिथलेश के अवैध संबंध एक बंगाली लड़के से हो गए। आरोपी की पत्नी को भी पति के अवैध संबंध की जानकारी हुई तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस पर सतीश चंद्र यादव ने मिथलेश की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके शव को नाग देवता मंदिर के पास फेंक दिया।

पूजा करने के बहाने लाया था  
सतीश ने बताया कि मिथलेश को नोएडा से पूजा करने के बहाने नाग देवता मंदिर ऊसराहार लेकर आया था। महिला के साथ उसके दो बच्चे भी थे। नोएडा से आते ही रात में वह पूजा करने के लिए महिला को मंदिर ले गया। इस दौरान दोनों बच्चे कार में ही सो रहे थे। पूजा करने के बाद दोनों कार के पास आए तो पीछे से उसके सिर में गोली मार दी थी।

पति की भी कर चुका था हत्या
सतीश ने बताया कि मिथलेश के पति गजेंद्र से उसकी दोस्ती थी। उसने गजेंद्र को कार चलाना सिखाया था। उसे उधार पैसे देकर कार भी दिलाई थी। इसके बाद गजेंद्र के घर आना-जाना हो गया। इस दौरान उसके मिथलेश के साथ अवैध संबंध हो गए। दो वर्ष पूर्व गजेंद्र को रास्ते से हटाने के लिए इटावा लेकर आया और अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे दारू पिलाई। सैफई हवाई पट्टी के पास नशे की हालत में उसे कार में बैठाकर नहर में कार को धक्का दे दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत का कारण बताया गया था। मृतक के परिजनों ने भी उस समय कोई तहरीर नहीं दी थी। इस कारण पुलिस ने भी मामला दर्ज नहीं किया था।

विज्ञापन

पचेरी थाने में दर्ज है गुमशुदगी
मिथलेश के परिजनों ने 10 अगस्त 2021 में पचेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस ने की खोजबीन की थी, लेकिन उसका कुछ पता नही चला था। वहीं पति की मौत के बाद मृतका नोएडा में आरोपी सतीश के साथ रहने लगी थी।

कार में सो रहे थे बच्चे
एसएसपी ने बताया कि मिथलेश की हत्या के समय उसके बच्चे कार में ही सो रहे थे। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद बच्चों को कार से लेकर गांव चला गया था। मृतका के दोनों बच्चों को कौन रखेगा, इसके लिए मृतक के भाई और ससुर के बीच बातचीत चल रही है। दोनों की रजामंदी के बाद लिखित रूप से बच्चों को उन्हें सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed