{"_id":"5b8fb5ad867a55483d34b1ea","slug":"lover-couples-committed-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सुरक्षा के बीच चलती ट्रेन में प्रेमी जोड़ों ने खाया जहर, सिपाहियों के हाथ-पांव फूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सुरक्षा के बीच चलती ट्रेन में प्रेमी जोड़ों ने खाया जहर, सिपाहियों के हाथ-पांव फूले
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 05 Sep 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच ट्रेन में प्रेमी जोड़ों की आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के टॉयलेट में जहर खाकर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या। करीब एक महीने पहले मुजफ्फरपुर के सिकंदरा थाना क्षेत्र से भागा प्रेमी युगल भागे थे। इलाहाबाद में छिपकर प्रेमी प्रेमिका रह रहे थे। सिकंदरा पुलिस प्रेमी जोड़े को बरामद कर नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर ले जा रही थी। बीच रास्ते में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मरणासन्न हालत में प्रेमी जोड़े को उतारा गया।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ों के नामों का खुलासा पुलिस ने नहीं किया
डेमो पिक
कानपुर के सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल में इलाज के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने दोनों की मौत की पुष्टि कर दी है। अभी तक प्रेमी जोड़ों के नामों का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है। सुरक्षा के बीच प्रेमी जोड़ों ने आत्महत्या आखिर कैसे कर ली इस सवाल का जवाब सिपाहियों के पास नहीं है। घटना के बाद से सिपाहियों के हाथ-पांव फूले हैं।