फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lover couple got married in the temple in auraiya

औरैया: प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, अलग धर्म के हैं दोनों

Sun, 20 Dec 2020 08:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Dec 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Lover couple got married in the temple in auraiya
मंदिर में शादी रचाते प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में रुरुगंज चौकी क्षेत्र के गांव बराहार निवासी युवक ने रविवार को अपनी प्रेमिका के साथ बिधूना के शंकर जी के मंदिर में एक-दूसरे से शादी रचाई। इस दौरान दोनों के परिवारीजनों ने खुशी-खुशी शामिल होकर दोनों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


दिल्ली में किराए के मकान में पांच सालों से रहकर गैस रिपेयरिंग का काम करने वाले औरैया जिले के गांव बराहार निवासी अमन पुत्र हरिराम का उसी किराए के मकान में रहने वाली मुस्लिम समुदाय की लड़की रेशमा बेगम से प्रेम प्रसंग हो गया।
विज्ञापन


इस पर दोनों पहले चुपके-चुपके एक-दूसरे से मिलने लगे। दोनों के मिलने की जानकारी जब लड़की के परिजनों को हुई तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। लेकिन प्यार के सुरूर में बह चुके प्रेमी जोड़े ने परिवार की ओर से की जा रही आपत्ति को अनदेखा कर अपने मिलने का सिलसिला जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लड़की के परिजनों ने लड़के को धमकियां भी दीं। लेकिन इन सबसे बेखबर प्रेमी जोड़ा आपस में शादी रचाने की योजना बनाने लगे। जब लड़की पक्ष द्वारा कई बार दी गई हिदायत के बाद भी दोनों ने मिलना नहीं छोड़ा तो फिर लड़की पक्ष के लोगों को प्रेमी युगल के सामने झुकना ही पड़ा।

हालांकि शादी के लिए परिजन तैयार तो हो गए लेकिन उन्होंने दोनों के सामने एक शर्त रख दी। जिसके तहत शादी दिल्ली में न होकर लड़के के गांव में होने की बात कही। इस पर शनिवार शाम अमन अपनी होने वाली पत्नी रेशमा को लेकर अपने गांव बराहार पहुंच गया।


जहां रविवार को बिधूना में शंकरजी के मंदिर पर जाकर दोनों ने भगवान को साक्षी मानते हुए एक-दूसरे को अपना जीवन साथी बना लिया। इस मौके पर लड़का व लड़की पक्ष के लोगों ने मौजूद रहकर दोनों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed