फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lover couple did suicides

बाहों में बाहें डालकर इस दुनियां से हो गए जुदा, रेलवे ट्रैक पर खत्म हुई ‘प्रभात-राधा की Love Story’

Fri, 18 Aug 2017 12:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 18 Aug 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Lover couple did suicides
डेमो पिक

बाहों में बाहें डालकर प्रेमी युगल ट्रैक पर कूद पड़े। इस दौरान कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटनास्थल को लेकर दो थानों की पुलिस के बीच सीमा विवाद खड़ा हो गया। बाद में शमसाबाद थाना पुलिस ने शवों के पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 

विज्ञापन

 

फर्रुखाबाद शमसाबाद थाना क्षेत्र के अद्दूपुर रेलवे क्रॉसिंग 171 पर बाहों में बाहें डालकर प्रेमी युगल ट्रैक पर कूद पड़े। इस दौरान कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटनास्थल को लेकर शमसाबाद व नवाबगंज थाना पुलिस के बीच सीमा विवाद भी हुआ। बाद में शमसाबाद थाना पुलिस ने शवों के पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले दोनों के मोबाइल कब्जे में ले लिए। देर शाम देर शाम रेलवे स्टेशन पर पहुंची मिथलेश कुमारी ने किशोरी की पहचान अपनी बेटी नवाबगंज थाने के गांव बरतल निवासी अंजली दिवाकर (17) पुत्री राम लड़ैते के रूप में की। उसने बताया कि अंजली जनता इंटर कॉलेज नवाबगंज में कक्षा 12 में पढ़ती थी। गुरुवार को सुबह वह स्कूल पढ़ने जाने के लिए घर से निकली थी। उधर युवक की शिनाख्त उसके चचेरे भाई अमित ने नवाबगंज थाने के गांव कछपुरा निवासी प्रभात शाक्य पुत्र सोनेलाल के रूप में की।

विज्ञापन


गांव अद्दूपुर के ग्रामीणों के मुताबिक एक युवक व किशोरी सुबह से गांव में घूम रहे थे। सुबह 10:30 बजे अद्दूपुर रेलवे क्रासिंग संख्या 171 के पास कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस ट्रेन आते देख युवक व किशोरी बाहों में बाहें डालकर गले मिले और ट्रैक पर कूद गए। इस दौरान ट्रेन से कटकर इन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन चालक वीके मीना ने ट्रेन रोकी। दोनों के शवों को उस पर रख वापस शमसाबाद रेलवे स्टेशन ले गई। गार्ड श्रीकृष्ण और सहायक चालक मोहम्मद सिराज ने स्टेशन मास्टर राजेश कुमार को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने नवाबगंज, शमसाबाद थाना पुलिस व जीआरपी कायमगंज को घटना की जानकारी दी। सीओ कायमगंज नरेश कुमार के अलावा दोनों थानों की पुलिस और जीआरपी रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां एसओ शमसाबाद रविंद्र सिंह और एसओ नवाबगंज के बीच घटनास्थल को लेकर काफी देर तक सीमा विवाद भी हुआ। एसआई शमसाबाद शिवकुमार राठी ने पंचनामा भरे। एसआई शिवकुमार ने बताया कि लड़का पीली शर्ट व नीली जींस और लड़की गुलाबी सलवार व सूट पहने थी। घटना के चलते रेलवे स्टेशन शमसाबाद से ट्रेन 10:55 बजे कानपुर के लिए रवाना हुई। शमसाबाद थाने के दरोगा एसके राठी ने बताया कि ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि युवक व किशोरी के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग बिरादरी के होने के कारण इसका विरोध हुआ। आशंका है कि इसीलिए दोनों ने खुदकुशी करने का निर्णय लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइलों पर राधा और प्रभात नाम लिखकर आए
घटनास्थल पर मिले लड़के के मोबाइल से जब डायलिंग के पहले नंबर पर कॉल की गई तो वह लड़की के मोबाइल पर लगा, जिस पर प्रभात नाम लिखकर आ रहा था। इसी तरह जब लड़की के मोबाइल से फोन किया गया तो लड़के के मोबाइल पर राधा नाम लिखकर आ रहा था।

कानपुर पुलिस ने आकर घटना की ली जानकारी
शमसाबाद अद्दूपुर रेलवे क्रासिंग 171 पर ट्रेन से कटकर मरे प्रेमी युगल की जानकारी मिलने पर जिला कानपुर के थाना किदवई नगर के एसआई राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शमसाबाद थाना पुलिस से मामले की जानकारी की। एसआई राकेश कुमार ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव मंझना का रहने वाला युवक कुछ दिन पहले किदवई नगर से एक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। प्रेमी युगल के ट्रेन से कटने की जानकारी मिली तो उनकी शिनाख्त करने आए थे लेकिन यह प्रेमी युगल वह नहीं निकला।

10:30 बजे हुई घटना, 4 बजे भरा गया पंचनामा
ट्रेन से कटकर मरे प्रेमी युगल के शव साढ़े पांच घंटे तक रेलवे स्टेशन शमसाबाद में रखे रहे। गुरुवार सुबह 10.30 बजे अद्दूपुर रेलवे क्रासिंग 171 पर कानपुर-कासगंज एक्सप्रेस से कटकर प्रेमी युगल की मौत हुई। ट्रेन चालक वीके मीना शवों को रेलवे स्टेशन शमसाबाद ले आए। स्टेशन मास्टर राजेश कुमार ने शमसाबाद, नवाबगंज थाना पुलिस के अलावा जीआरपी कायमगंज को घटना की सूचना दी। 12.25 बजे कायमगंज सीओ नरेश कुमार शमसाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद 12.45 बजे जीआरपी दरोगा रविंद्र यादव, 1 बजे शमसाबाद थाना पुलिस और 1.10 बजे जीआरपी फर्रुखाबाद एसओ राजेश दुबे पहुंचे। यहां नवाबगंज व शमसाबाद पुलिस के बीच सीमा विवाद के चलते सायं 4 बजे प्रेमी युगल के शवों के पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजे गए।


बीएससी में पढ़ता था प्रभात
नवाबगंज प्रधान के पति सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कछपुरा निवासी प्रभात दो भाई व दो बहने हैं। वह दूसरे नंबर का है। प्रभात राजेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज नवाबगंज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि किशोरी का सौतेला भाई सरकारी बैंक में नौकरी करता है। वह बाहर रहता है। किशोरी के परिवार में चार बहनें व एक भाई है। दोनों परिवार खेती किसानी से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed