{"_id":"6312f992b2db2f0dac0cb14d","slug":"lover-couple-committed-suicide-in-banda-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकम्मल न हुई मोहब्बत: बांदा में प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकम्मल न हुई मोहब्बत: बांदा में प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 03 Sep 2022 12:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:23 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बांदा में प्रेमी युगल की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बांदा जिले में प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना अतर्रा थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन 8 किलोमीटर के पास नंगनेधि नहर के पास की है। प्रेमी युगल खुरहंड चौकी क्षेत्र के रहुसत गांव के अलग-अलग बिरादरी के बताए जा रहे हैं। इस घटना से क्षेत्र में हड़ंप मच गया।
विज्ञापन
कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। प्रेमी युगल के द्वारा ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा सहित क्षेत्राधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन