फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lover couple commits suicide in Chitrakoot

सांसों का खौफनाक अंत: विधवा ने मांग भरी, बिछिया पहनी और प्रेमी के साथ मौत को गले लगा लिया, जानें- क्यों उठाया ये कदम?

Mon, 11 Jul 2022 03:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Jul 2022 03:07 PM IST
सार

यूपी के चित्रकूट जिले में प्रेमी युगल की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Lover couple commits suicide in Chitrakoot
फंदे से लटकते मिले शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में रानीपुर खाकी में सोमवार सुबह प्रेमिका के घर पर प्रेमी युगल के शव फंदे पर लटके मिले। महिला विधवा थी, जबकि युवक अविवाहित था। पुलिस ने इसे आत्महत्या माना है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के सजातीय न होने की वजह से घर वाले शादी के लिए राजी नहीं थे।

विज्ञापन


सीतापुर थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर खाकी की सुनीता देवी (30) के पति राजेंद्र उर्फ साधु मौर्य की तीन साल पहले मौत हो गई थी। सुनीता का मायका बांदा में अतर्रा के आउ गांव में है। उसके सास ससुर अलग रहते हैं। घर पर महिला और उसकी सात वर्ष की बेटी ही रहती थी। महिला का गांव के ही कैलाश यादव (21) के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कैलाश अविवाहित था। दोनों शादी करना चाहते थे। सजातीय न होने पर कैलाश के घरवाले राजी नहीं थे।

विज्ञापन

सोमवार की सुबह दोनों के शव सुनीता के घर में फंदे से लटके मिले। सीओ सदर शीतला प्रसाद पांडेय का कहना है कि शादी न हो पाने से दुखी होकर दोनों ने जान दी है। अभी तक किसी ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर नहीं दी है। मृतका की बेटी को उसके गांव से आए चाचा की सुपुर्दगी में दिया गया है।

नौ साल छोटा था कैलाश
कैलाश यादव सुनीता से उम्र में नौ साल छोटा था। वह अपने तीन भाइयों और एक बहन में भी सबसे छोटा था। लैना बाबा पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। भाई बुद्ध विलास ने बताया कि शनिवार की शाम कैलाश घर से गया था। फिर वापस नहीं आया। सोमवार की सुबह सुनीता के घर में फंदे से शव लटका होने की जानकारी मिली। सुनीता विवाहिता की तरह मांग में सिंदूर भरे थी और बिछिया पहने थी।

सुनीता के पति ने भी की आत्महत्या
कैलाश के भाई बुद्ध विलास ने बताया कि महिला के चालचलन पर उसका पति राजेंद्र उर्फ साधु मौर्य भी शक करता था। तीन साल पहले उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। सुनीता के सास और ससुर भी उससे अलग रहते थे। घर में सुनीता और उसकी पुत्री रहती थी। उसका मायके वालों से भी खास जुड़ाव नहीं था। बताया जाता है कि कैलाश के पैसों से ही उसका गुजर-बसर होता था।

जमीन से छू रहे थे कैलाश के पैर
घटना को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। खुदकुशी वाले स्थान पर युवक के पैर जमीन से छू रहे थे। ऐसे में प्रत्यक्षदर्शियों ने हत्या कर शवों को लटकाए जाने की आशंका जताई। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही मान रही है। हत्या है आत्महत्या? इसका सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed