फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lover consumed poison at married girlfriends door, admitted to hospital in critical condition

Farrukhabad: शादीशुदा प्रेमिका के दरवाजे आशिक ने खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 12 May 2024 03:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 May 2024 03:16 PM IST
सार

Farrukhabad News: शादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंचकर प्रेमी ने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने पुलिस के साथ युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Lover consumed poison at married girlfriends door, admitted to hospital in critical condition
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले मे शादीशुदा प्रेमिका के मायके पहुंचे एक आशिक ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। बेहोश होकर जमीन पर गिरने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को लिखित सूचना भी भेजी है।

विज्ञापन

फतेहगढ़ के एक मोहल्ला निवासी युवती का विवाह शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव में हुआ है। उसके दो बच्चे भी हैं। 29 मार्च को जनपद हरदोई थाना संडीला के गांव उगड़कपुर निवासी पिंटू राठौर उसे अपने साथ ले गया। मायके और ससुराल वालों ने इसका मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को जयपुर से उसे बरामद कर लिया। इसके बाद परिजन युवती को ले आए। शनिवार सुबह पिंटू युवती के मायके पहुंच गया। वहां अपने साथ लाई गई एक शीशी का विषाक्त पदार्थ पी लिया। इसके बाद वहीं जमीन पर गिर गया। मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई।

लोहिया अस्पताल में युवक को भर्ती कराया
युवती के परिजन दहशत में आ गए। उसके भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने अपनी कार से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना भी भेज दी है। युवती के भाई ने बताया कि यह जलालाबाद से शमसाबाद तक टेंपो चलाता था।

विज्ञापन

तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई
इसी दौरान इसकी बहन से जान पहचान हो गई थी। फतेहगढ़ इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि विषाक्त पदार्थ खाने से बेहोश युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed