फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Love Jihad: Friendship with a Girl student preparing for police recruitment by becoming a Hindu

लव जिहाद: हिंदू बन पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही छात्रा से की दोस्ती, बात न मानने पर दी जान से मारने की धमकी

Thu, 08 Jun 2023 06:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Jun 2023 06:44 PM IST
सार

यूपी के कानपुर देहात में पुलिस विभाग में भर्ती होने की तैयारी कर रही एक छात्रा से मुस्लिम समुदाय के एक युवक ने नाम व धर्म छिपाकर दोस्ती की। युवक ने धर्म परिवर्तन और निकाह न करने पर युवती व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Love Jihad: Friendship with a Girl student preparing for police recruitment by becoming a Hindu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात के मंगलपुर क्षेत्र में लव जिहाद के मामला सामने आया है। मुस्लिम समुदाय के एक युवक ने नाम व धर्म बदलकर पुलिस विभाग में भर्ती होने की तैयारी कर रही एक छात्रा से चार साल पहले फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर दोस्ती की। फिर खुद को सजातीय बताकर चैटिंग करता रहा। दो साल तक फेसबुक पर दोनों के बीच चैटिंग चलती रही। दो साल पहले मुलाकात होने पर युवक की असलियत सामने आने पर छात्रा ने उससे दोस्ती तोड़ ली।

विज्ञापन


फ्रेंड लिस्ट से उसका नंबर डिलीट कर दिया। इसके बाद से युवक छात्रा को तरह-तरह से परेशान करने लगा। साथ ही धर्म परिवर्तन और निकाह न करने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलपुर के संदलपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव के किसान की बेटी हवासपुर के एक कॉलेज से बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

वह संदलपुर क्षेत्र में एक कोंचिग सेंटर में पढ़ती है। छात्रा के मुताबिक करीब चार वर्ष पहले फेसबुक पर रिषभ दुबे नाम के व्यक्ति ने उसके पास फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। उसने सजातीय जानकर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली थी। इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग होने लगी और फिर दोनों की दोस्ती हो गई। करीब दो वर्ष पहले दोनों का आमना-सामना हुआ तो पता चला कि रिषभ दुबे का वास्तविक नाम शानू हाशमी उर्फ शानू चिकना है। वह संदलपुर का रहने वाला है। रिषभ दुबे की असलियत जानकार वह हैरान रह गई।

विज्ञापन

इसके बाद उससे बात करना बंद कर दिया। फेसबुक की फ्रेंड लिस्ट से उसे डिलीट कर दिया। छात्रा के मुताबिक इसके बाद से शानू उसका लगातार पीछा करता है। कोचिंग, बैंक और बाजार या कहीं और आने-जाने के दौरान उसे परेशान करता है। बात न करने, धर्म परिवर्तन करने और निकाह करने का दबाव बनाता है। बात न मानने पर शानू ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने शानू को समझाया और हिदायत भी दी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

विज्ञापन

इससे तंग आकर उसने थाने जाकर पुलिस के सामने अपना दर्द बयां किया। थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर पीछा करने, धोखाधड़ी, धमकी, आईटी एक्ट, विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, नाम व निवास स्थान छिपाकर अभित्रास का अपराध करना, अभद्र भाषा का प्रयोग कर सम्मान को ठेस पहुंचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed