फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Love happened on Facebook, got married in the temple

फेसबुक पर हुआ प्यार, प्रेमी के घर 180 किलोमीटर दूर अकेले ही चली आई प्रेमिका, मंदिर में रचाई शादी

Wed, 10 Jun 2020 04:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Jun 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Love happened on Facebook, got married in the temple
प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के तालग्राम में शादी करने के लिए प्रेमिका करीब 180 किलोमीटर दूर से आकर प्रेमी के गांव पहुंच गई। प्रेमी के घर वालों के इंकार करने पर वह अड़ गई। आखिरकार मंगलवार को दोनों विवाह बंधन में बंध गए।
विज्ञापन


तालग्राम के चौतराहार गांव निवासी ब्रजेश (26) पुत्र केशराम की फेसबुक पर करीब तीन माह पहले जालौन के एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीय युवती से दोस्ती हो गई थी। दोनों की फोन पर बात भी होने लगी। दोनों शादी को तैयार हो गए। इसी बीच लॉकडाउन लग गया।
विज्ञापन


प्रेमिका बार-बार शादी के लिए बुला रही थी लेकिन प्रेमी नहीं जा पा रहा था। इस पर प्रेमिका जालौन से ट्रक से चली आई। ट्रक ने उसे तिर्वा तक छोड़ दिया, जहां से वह प्रेमी के गांव सोमवार शाम पैदल पहुंची और शादी के लिए अड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो प्रेमी के परिवार वालों ने उसे डराकर भगाना चाहा तो प्रेमिका ने आत्महत्या की धमकी दी। इसके बाद ताहपुर के प्रधान के पास गई और रात में वहीं रुक गई। मंगलवार सुबह गांव में पंचायत चली। आखिरकार लड़के के परिवार वाले शादी को राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed