फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Love couple jumped in front of the train and died, both had gone to attend the wedding

Fatehpur: प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग...मौत, शादी में शामिल होने गए थे दोनों, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 28 Apr 2024 03:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 Apr 2024 03:19 PM IST
सार

Fatehpur News: दिल्ली-हावड़ा रूट के डाउन ट्रैक पर युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव पड़े मिले हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम क लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Love couple jumped in front of the train and died, both had gone to attend the wedding
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में मलवा थाना क्षेत्र के चक्की नाका पुल के पास डाउन रेलवे ट्रैक से प्रेमी युगल के शव बरामद हुए हैं। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की तहकीकात में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक मलवा थाना क्षेत्र के नयापुरवा मजरे मलवा निवासी हिमांशु पासवान (21) पुत्र रामनरेश है, जो मुंबई महाराष्ट्र में मजदूरी करता था।

विज्ञापन

अभी 20 दिन पहले मुंबई से वापस आया था। वहीं, रीतू पासवान (20) पुत्री घनश्याम निवासी जहांनपुर थाना बिंदकी है। दोनों युगल आपस में प्यार करते थे। प्रेमी युगल बादलपुर में अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जहां दोनों प्रेमी युगलो में किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हुई। साथ ही, दोनों के परिवार प्रेम प्रसंग में भी बाधक बन रहे थे।

विज्ञापन

इससे नाराज होकर दोनों प्रेमी युगल ने रविवार को ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत की सूचना दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मृतका रीतू प्रेमी हिमांशु पासवान के बहन की नंद की लड़की थी। दोनों मृतकों के परिजनों को इन दोनों के आपसी प्रेम संबंधों की जानकारी थी, लेकिन लोकलाज के भय से दोनों के परिवार शादी संबंध के लिए राजी नहीं थे।

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है
घटना लगभग सुबह पांच बजे की है। सुबह लगभग साढ़ें बजे स्टेशन मास्टर, मलवा ने सूचना दी कि दिल्ली-हावड़ा रूट के डाउन ट्रैक पर युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव पड़े हैं। मृतक हिमांशु दो भाइयों में सबसे बड़ा है। थाना अध्यक्ष मलवा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम क लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed