फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   love couple gets married in a police station in farrukhabad

फर्रुखाबाद: कोतवाली पहुंचे युवक-युवती की पुलिस ने कराई शादी, पुलिसकर्मी बने बराती

Mon, 29 Jun 2020 09:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 Jun 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
love couple gets married in a police station in farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव की युवती अपने बाबा व युवक के साथ कोतवाली पहुंच गई। युवक व युवती की फरियाद पर पुलिस ने कोतवाली के बाहर बने मंदिर में दोनों की शादी करा दी। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अचरिया निवासी 20 वर्षीय शिवांगी कायमगंज के गांव कुबेरपुर निवासी युवक अनमोल व अपने बाबा के साथ कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन


वहां युवती ने इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय को बताया कि उसके पिता की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद ननिहाल में उसकी परवरिश हुई। बाबा ने चार साल पहले अनमोल से शादी तय कर दी थी। ननिहाल वाले शादी में अड़ंगा डाल रहे हैं। इस पर इंस्पेक्टर ने दोनों के बालिग होने के प्रमाण पत्र देखकर शादी के लिए इजाजत दे दी।
विज्ञापन


दोनों ने कोतवाली के बाहर बने मंदिर में एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इस शादी में पुलिस कर्मी बराती बने और सभी को मिठाई खिलाई गई। इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने बताया मंदिर में दोनों की शादी हो गई है। अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार ने शादी रजिस्टर कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed