{"_id":"66e2b30d6b3d26acb60f36aa","slug":"lord-shivas-vehicle-nandi-is-drinking-sherbet-devotees-are-feeding-him-with-a-spoon-bhajan-kitran-started-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: भगवान शिव के वाहन नंदी पी रहे हैं शरबत, चम्मच से पिला रहे भक्त…भजन-कीर्तन भी शुरू, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: भगवान शिव के वाहन नंदी पी रहे हैं शरबत, चम्मच से पिला रहे भक्त…भजन-कीर्तन भी शुरू, पढ़ें पूरा मामला
Thu, 12 Sep 2024 02:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:53 PM IST
सार
Mahoba News: सतारी गांव में भगवान शिव के वाहन नंदी के शरबत पीने की खबर सामने आई है। यहां शिवभक्तों का मानवेंद्र के घर में तांता लगा हुआ है और भजन-कीर्तन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में कुलपहाड़ तहसील के सतारी गांव में भगवान शिव के मंदिर में विराजमान नंदी के शरबत पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर लोगों के अपने-अपने मत हैं। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन
नंदी के शरबत पीने की घटना को लोग आश्चर्य की दृष्टि से देख रहे हैं। मंदिर में भजन-कीर्तन भी शुरू हो गए है। सतारी गांव के मानवेंद्र सिंह के मकान में स्थित शिव मंदिर लोगों के लिए कोतूहल का विषय बना है। बीते दो दिनों से वहां भक्तों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
लोग शिव मंदिर में स्थित नंदी को शरबत पिला रहे हैं। हालांकि विज्ञान को मानने वाले इस घटना को अंधविश्वास बता रहे हैं। वही धार्मिक लोग इसे भगवान का चमत्कार बता रहे। मानवेंद्र सिंह के घर में छोटा सा शिव मंदिर है, जिसमें शिवजी की पिंडी के सामने नंदी विराजमान हैं। वीडियो में चम्मच की सहायता से नंदी को शरबत पीते हुए दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन