फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Looting is taking place at the Ganga Barrage, and marijuana is being sold in Govindnagar.

Kanpur News: गंगा बैराज में हो रही लूट, गोविंदनगर में बिक रहा गांजा

Sat, 13 Dec 2025 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Looting is taking place at the Ganga Barrage, and marijuana is being sold in Govindnagar.
कानपुर। सर गंगा बैराज में आए दिन लूट हो रही है। क्षेत्र के बदमाश सक्रिय हैं और राहगीरों को निशाना बना रहे हैं। गोविंदनगर में चोरी छिपे गांजे की तस्करी की जा रही है। कल्याणपुर में ऑटो, ई-रिक्शा और फलवालों की अराजकता बनी हुई है। उनको रोकने की कोई हिम्मत नहीं कर पा रहा है। यह शिकायतें शुक्रवार को पुलिस के पास ऑपरेशन 500 की लांचिंग के पहले दिन आई है। इनमें जांच और कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कमिश्नरी पुलिस ने वसूलीबाजों, दलालों, ब्लैकमेलर, अपराधी और अपराधियों को सहयोग करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन 500 चलाया है। इसकी लांचिंग शुक्रवार से हुई है। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 7839863274 जारी हुआ है, जिसके माध्यम से सूचनाएं या शिकायत दी जा सकती हैं। ऑपरेशन में 500 घंटे यानी 21 दिन के अंदर कार्रवाई करना आवश्यक रहेगा। पहले दिन बर्रा और कल्याणपुर से दो-दो और गोविंदनगर, सचेंडी, नवाबगंज, काकादेव, चकेरी, नौबस्ता, स्वरूपनगर, रावतपुर समेत अन्य थानों से शिकायतें आई हैं। जेसीपी अपराध विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ऑपरेशन 500 को लेकर लोग शिकायतें कर रहे हैं। जुआ व सट्टा खिलाने वालों, शराब व गांजे की तस्करी करने, अपराधियों को संरक्षण देने, कब्जेदारों, ट्रैफिक की समस्या समेत अन्य मामलों में शिकायतें भेजी हैं। दो मामले व्यक्तिगत हैं। वहीं, नगर निगम के दो लिपिक और एक अन्य के खिलाफ रुपये वसूलने की शिकायत की गई है। उनको संबंधित थाने में जांच के लिए भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed