फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Loot in contracted bus of MP roadways

महोबाः प्राइवेट बस में लूटपाट, असलहों के बल पर बदमाशों ने मचाया उत्पात

Sun, 04 Nov 2018 10:10 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Nov 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
Loot  in contracted bus of MP roadways
डेमो पिक
यूपी के महोबा जिले में चरखारी-श्रीनगर मार्ग पर पवा तिराहे के समीप लाठी-डंडों से लेस तीन बदमाशों ने प्राइवेट बस रोक ली। बस कंडेक्टर के नीचे उतरते ही बदमाशों ने हमला बोल दिया और जेब में पड़ी चार हजार की नगदी लूट ली। बीच-बचाव करने पहुंचे एक यात्री को भी पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने पर बदमाश भाग निकले। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर से एक प्राइवेट बस रात करीब 9 बजे चरखारी होते हुए श्रीनगर जा रही थी। तभी पवा तिराहे के पास सड़क किनारे खड़े एक युवक ने बस को हाथ देकर रोक लिया। बस रुकते ही कंडेक्टर नीचे उतरा। तभी लाठी-डंडे लेकर पहले से घात लगाए बैठे युवक के दो अन्य साथियों ने कंडेेक्टर मुन्ना तिवारी निवासी छतरपुर पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


मारपीट होती देख बस में सवार यात्री योगेंद्र निवासी चरखारी बीच-बचाव कराने लगा। जिस पर बदमाशों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। बदमाशों ने कंडेक्टर की जेब में पड़ी करीब चार हजार रुपये की नगदी लूट ली। यात्रियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। तब बदमाश मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित कंडेक्टर ने कोतवाली चरखारी में सूचना देकर घटना बताई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल करते हुए बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी चरखारी रीता सिंह का कहना है कि मामला टिकट के लेन-देन को लेकर मारपीट का है। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र में हुई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed