{"_id":"5bec6983bdec2269625f6b4a","slug":"london-girl-cheated-indian-boy-through-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी पड़ी 'लंदन गर्ल' से दोस्ती, फेसबुक पर चैटिंग...गिफ्ट देने की बात कही, फिर हुआ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगी पड़ी 'लंदन गर्ल' से दोस्ती, फेसबुक पर चैटिंग...गिफ्ट देने की बात कही, फिर हुआ ये सब
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन की युवती ने गिफ्ट का झांसा देकर यूपी के कानपुर निवासी युवक से 24 हजार की ठगी कर ली। उसने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बर्रा विश्वबैंक निवासी हिमांशु तिवारी ने बताया कि कुछ समय पूर्व जैसिका नाम की युवती से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। उसने गिफ्ट भेजने की बात कही। एक सप्ताह बाद उसने बताया कि पार्सल चेन्नई एयरपोर्ट पहुंच गया है।
अगले दिन हिमांशु के नंबर पर एक अन्य युवती का फोन आया। उसने खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए गिफ्ट में आए जेवर का टैक्स 24 हजार रुपये जमा करने को कहा। हिमांशु ने बताए गए एकाउंट नंबर में रुपये जमा करा दिए, लेकिन पार्सल नहीं आया। कुछ दिन बाद फिर उसी युवती ने फोन कर 70 हजार रुपये और जमा करने को कहा। इस पर उसे शक हुआ। थाना प्रभारी एके सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।