फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Lok Sabha elections 2024, Hamirpur-Mahoba seat, bjp announced candidate Pushpendra Singh Chandel

Bjp First List: हमीरपुर-महोबा सीट से तीसरी बार भाजपा ने पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पर जताया भरोसा

Mon, 04 Mar 2024 01:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Mar 2024 01:25 PM IST
सार

BJP Candidates List : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट से सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को फिर से टिकट दिया है।

विज्ञापन
Lok Sabha elections 2024, Hamirpur-Mahoba seat, bjp announced candidate Pushpendra Singh Chandel
पुष्पेंद्र सिंह चंदेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। दो बार से सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पर भाजपा ने तीसरी बार भी भरोसा जताया है। शनिवार को भाजपा की ओर से जारी टिकट वितरण सूची में पुष्पेंद्र सिंह चंदेल का नाम आने से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। पिछले कुछ दिन से टिकट वितरण को लेकर सुगबुगाहट चल रह रही थी।
विज्ञापन


सत्ताधारी दल भाजपा के टिकट वितरण पर सभी की निगाह लगी थीं। शनिवार की शाम पार्टी हाईकमान की ओर से टिकट वितरण की पहली सूची जारी की गई। जिसमें महोबा-हमीरपुर-तिंदवारी लोकसभा सीट का टिकट भी शामिल है। पुष्पेंद्र सिंह चंदेल वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर इस लोकसभा सीट पर प्रत्याशी थे। यह चुनाव उन्होंने भारी मतों से जीता था।
विज्ञापन


भाजपा के कद्दावर नेता पुष्पेंद्र सिंह को पार्टी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में दोबारा मैदान में उतारा था। तब उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। स्थानीय मुद्दों को हमेशा संसद में उठाकर यहा के लोगों को लाभ दिलाने के साथ वह अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग भी संसद में उठा चुके हैं। क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह चंदेल दो बार से लगातार सांसद हैं। अब एक बार फिर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी हाईकमान की ओर से पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इससे पहले सपा हमीरपुर-महोबा सीट से अजेंद्र सिंह राजपूत को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed