फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lok Sabha elections 2024, Etawah lok sabha seat, bjp announced candidate Prof. Ram Shankar Katheria

Bjp First List: इटावा से प्रो. रामशंकर कठेरिया पर भाजपा ने फिर जताया भरोसा

Mon, 04 Mar 2024 12:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Mar 2024 12:22 PM IST
सार

BJP Candidates List : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने इटावा लोकसभा सीट से सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया को फिर से टिकट दिया है।

विज्ञापन
Lok Sabha elections 2024, Etawah lok sabha seat, bjp announced candidate Prof. Ram Shankar Katheria
प्रो. रामशंकर कठेरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने एक बार सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया पर भरोसा जताते हुए उन्हें इटावा लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली कार्यालय से जारी सूची में उनका नाम शामिल है। प्रो. रामशंकर का टिकट फाइनल होने के बाद समर्थकों में खुशी है।
विज्ञापन


सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के गढ़ में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने प्रो. रामशंकर कठेरिया पर ही विश्वास जताया है। दो बार आगरा से सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रहे प्रो. रामशंकर कठेरिया को 2019 में इटावा सीट से प्रत्याशी बनाया गया था। तब उन्होंने सपा के पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया के बेटे कमलेश कठेरिया को 64,437 वोटों से हराया था। 2019 के चुनाव में उन्हें भरथना के नगरिया सरावा गांव का मूल निवासी होने का लाभ मिला था। उनके प्रचार के लिए पार्टी की ओर से अभिनेता असरानी, अभिनेत्री महिमा चौधरी समेत कई बड़े नेताओं की फौज उतारी थी। भाजपा ने इस बार भी उन पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन


प्रो. रामशंकर कठेरिया की प्रोफाइल
प्रो. रामशंकर कठेरिया 2019 में इटावा लोकसभा सीट से सांसद बने थे। 2017 में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष रहे। 2015 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय में केंद्रीय राज्यमंत्री बने। 2015 में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव का पद मिला। 2015 में पंजाब एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहे। इससे पहले, 2014 में आगरा से सांसद रहे। 2011 में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में हिंदी के प्रवक्ता और 2010 में अनुसूचित आरक्षण बचाओ मंच (संघ) के राष्ट्रीय संयोजक रहे हैं। 2009 में आगरा से सांसद और 2007 आगरा में भाजपा जिलाध्यक्ष रहे। 2006 में आगरा में जिला महामंत्री के पद पर भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed