फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lok Sabha Elections 2024, Amar Ujala Satta Ka Sangram  today in Kannauj, discussion will be held with voters

लोकसभा चुनाव 2024: 'सत्ता का संग्राम' आज कन्नौज में, जनहित के मुद्दों पर होंगे सवाल, मतदाताओं संग चलेगी चर्चा

Thu, 11 Apr 2024 06:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Apr 2024 06:01 AM IST
सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ ''सत्ता का संग्राम'' 11 अप्रैल, गुरुवार को कन्नौज में रहेगा। सुबह आठ बजे चाय पर चुनावी चर्चा होगी, तो दोपहर में युवाओं से बातचीत कर उनके मुद्दे जानें जाएंगे। वहीं, शाम के वक्त स्थानीय नेताओं से चुनाव के समीकरणों पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024, Amar Ujala Satta Ka Sangram  today in Kannauj, discussion will be held with voters
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज शहर का नाम संस्कृत के कान्यकुब्ज शब्द से बना है। 2014 में सपा से डिंपल यादव जीती थीं और भाजपा के सुब्रत पाठक हारे थे। 2019 में भाजपा के सुब्रत पाठक ने सपा की डिंपल यादव को नजदीकी मुकाबले में हराकर पिछली हार का बदला ले लिया।

विज्ञापन

इस बार फिर से भाजपा ने मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक पर ही भरोसा जताते हुए उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बसपा ने कानपुर निवासी कारोबारी इमरान बिन जफर को टिकट दिया है। सपा ने इस सीट से अभी किसी के नाम का एलान नहीं किया है।

विज्ञापन

पिछले दिनों यहां हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अखिलेश यादव ने कहा था कि वह इस सीट को कभी नहीं छोड़ सकते। अखिलेश यादव ने अपनी सियासी पारी का आगाज भी कन्नौज से ही किया था। वो यहां से लगातार तीन बार सांसद रहे हैं। सांसद रहते हुए मुख्यमंत्री बनने पर इस सीट से इस्तीफा दिया था।

जिले के मुद्दों पर नेताओं और मतदाताओं से होगी चर्चा
कन्नौज के मतदाता और खासकर युवा सरकार और अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में क्या सोचते हैं, उनके क्या मुद्दे और आकांक्षाएं हैं, मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं और उम्मीदवारों का क्या कहना है, वे किन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ ''सत्ता का संग्राम'' 11 तारीख यानि आज को कन्नौज में रहेगा।

विज्ञापन

क्या होगा खास?
''सत्ता का संग्राम'' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है। यहां आप अपनी बात रख सकेंगे ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दें भी याद रहें।

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
http://amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ''सत्ता का संग्राम'' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। ''सता का संग्राम'' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

कब और कहां होंगे कार्यक्रम

1. सुबह आठ बजे
चाय पर चर्चा

स्थान: रेलवे स्टेशन, कन्नौज
2. दोपहर एक बजे

युवाओं से बात,
स्थान: मेडिकल कॉलेज, तिर्वा
3. शाम पांच बजे

राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान: लोहिया पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed