फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   lok sabha election, Union Home and Cooperation Minister Amit Shah reached Banda

Banda: अमित शाह बोले- राहुल बाबा देश चलाने के लिए चाहिए 56 इंच का सीना

Sat, 18 May 2024 04:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 May 2024 04:39 PM IST
सार

lok sabha election: बांदा जिले में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
lok sabha election, Union Home and Cooperation Minister Amit Shah reached Banda
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह बांदा पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को इंडिया गठबंधन पर करारा प्रहार किया। कहा कि इनके पास प्रधानमंत्री का कोई चेहरा नहीं है। राहुल बाबा कहते हैं कि पांच साल बारी-बारी से बनेंगे। कहा कि राहुल बाबा यह देश कोई परचून की दुकान नहीं है, इसे चलाने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए, जो सिर्फ मोदी के पास है। कहा कि तीसरी बार भाजपा सत्ता में आई तो पीओके भारत का ही होगा, इसमें तनिक भी संदेह नहीं है।

विज्ञापन


जीआईसी मैदान में भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के समर्थन में चुनावी जनसभा में शाह ने कहा कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के वक्त अखिलेश, डिंपल, राहुल और सोनिया समेत कोई नेता नहीं पहुंचा। जाते भी कैसे, इसी सपा सरकार ने तो रामभक्तों पर गोलियां चलवाकर सरयू को उनके खून से लाल जो किया था। उन्हें तो अपने वोट बैंक की फिक्र है, भगवान राम की नहीं। कहा कि ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, शरद और लालू सभी रिश्तेदारों को मुख्यमंत्री बनाने में लगे हैं और सोनिया गांधी बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं।

विज्ञापन

ये सभी परिवारवाद को ही बढ़ावा दे सकते हैं, विकास को नहीं। सपा शासन में यूपी के भीतर गुंडाराज था, लेकिन जबसे योगी की सरकार आई तो गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम किया। मोदी ने बुंदेलखंड में एक्सप्रेसवे बनवाया, केन बेतवा लिंक के काम को गति दी, डिफेंस कॉरिडोर का प्रयास शुरू किया, लिहाजा तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री जरूर बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed