फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   lok sabha election, Shivpal Singh Yadav tongue slipped, appealed to make BJP win

फिसली चाचा की जुबान: डिंपल के पक्ष में कर रहे थे जनसभा, सपा की जगह भाजपा को जिताने की कर दी अपील

Wed, 01 May 2024 09:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 May 2024 09:07 PM IST
सार

Etawah News: जनसभा को संबोधित कर रहे शिवपाल सिंह यादव की जुबान फिसल गई। उन्होंने समाजवादी पार्टी की जगह भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील कर दी।

विज्ञापन
lok sabha election, Shivpal Singh Yadav tongue slipped, appealed to make BJP win
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायनगर में मैनपुरी लोकसभा प्रत्याशी डिंपल यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव की बुधवार को जुबान फिसल गई। उन्होंने समाजवादी पार्टी की जगह भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील कर दी। इसे सुनकर लोग वहां भौचक्क रह गए। हालांकि अगले ही वाक्य में उन्होंने फिर समाजवादी पार्टी का ही जिक्र किया। उधर, शिवपाल सिंह यादव की जुबान फिसलने पर मैनपुरी में भाजपा के प्रत्याशी जयवीर सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शिवपाल उनके ही आदमी हैं और रहेंगे। दिल की बात जुबान पर आ ही जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन

सर्वजन सुखाय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दो सौ साथियों के साथ सपा में हुए शामिल
मैनपुरी से बसपा के प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव की पार्टी सर्वजन सुखाय पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे प्रदेश अध्यक्ष जसकरन सिंह कठेरिया ने अपने दो सौ समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की है। मूल रूप से मैनपुरी के किश्नी क्षेत्र के निवासी जसकरन सिंह लंबे समय तक बसपा में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2023 में सर्वजन सुखाय पार्टी के गठन के बाद 18 दिसंबर 2023 में उन्होंने बसपा से इस्तीफा देकर सर्वजन सुखाय पार्टी की सदस्यता ली थी। बता दें कि जयकरन सिंह को सर्वजन सुखाय पार्टी से इटावा लोकसभा का प्रत्याशी भी घोषित किया गया था, लेकिन शिव प्रसाद यादव के खुद बसपा से लड़ने से नाराज होकर उन्होंने सपा का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed