फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lok sabha election 2024, Kanpur election, Picture of election season became clear

Kanpur: चुनावी समर की तस्वीर साफ हुई, मैदान में भोले, रमेश, राजाराम, आलोक समेत 20 प्रत्याशी

Tue, 30 Apr 2024 03:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Apr 2024 03:52 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव: कानपुर नगर में 11 तो अकबपुर सीट पर नौ प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला होगा।

विज्ञापन
lok sabha election 2024, Kanpur election, Picture of election season became clear
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को नाम वापसी के साथ ही चुनावी समर की तस्वीर साफ हो गई। अकबरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले की पत्नी प्रेमशीला ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके अलावा कोई भी दावेदार चुनावी मैदान छोड़कर नहीं गया। इसके साथ ही अब नगर और अकबरपुर सीट पर कुल 20 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 13 मई को मतदाता इनके भविष्य पर मतदान के जरिये फैसला करेंगे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जांच के तीन प्रमुख दलों समेत सभी 21 उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए। सोमवार को सिर्फ एक निर्दलीय प्रत्याशी को छोड़कर कोई चुनावी मैदान छोड़कर नहीं गया। इससे बाद अब 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। नगर सीट से 11 और अकबरपुर सीट से 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं। माना जा रहा था सोमवार को नाम वापसी में कई लोग मैदान छोड़ सकते हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। बता दें, वर्ष 2019 में 28 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन

नगर सीट में पार्टियों का दांव नए चेहरों पर
नगर की संसदीय सीट पर रोचक मुकाबला है। यहां भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने नए चेहरों पर दांव खेला है। मजे की बात यह है कि तीनों प्रत्याशी छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं और पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी समाचार पत्रों व न्यूज चैनल से जुड़े रहे। इससे पहले ये फर्रुखाबाद स्थित विशाल डिग्री कॉलेज में छात्र संघ अध्यक्ष रहे। कांग्रेस के आलोक मिश्र छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। दो बार विधानसभा का चुनाव भी लड़े लेकिन सफल नहीं रहे। वहीं, बसपा ने कुलदीप भदौरिया पर दांव लगाया है। कुलदीप भी छात्र राजनीति में सक्रिय रहे और डीएवी कालेज के महामंत्री रहे हैं।
विज्ञापन

कानपुरनगर सीट से ये उम्मीदवार मैदान में
- आलोक मिश्रा, कांग्रेस
- कुलदीप भदौरिया, बसपा
- रमेश अवस्थी, भाजपा
- अशोक पासवान, एसजेपी
- प्रशस्त धीर, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक
- संजय सिंह, प्राउडिस्ट ब्लॉक इंडिया
- अजय कुमार मिश्रा, निर्दलीय
- अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, निर्दलीय
- आलोक मिश्रा, निर्दलीय
- मनोज कुमार, निर्दलीय
- वालेंद्र कटियार
विज्ञापन

अकबरपुर सीट से ये उम्मीदवार मैदान में
- देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले सिंह, भाजपा
- राजाराम पाल, सपा
- राजेश कुमार द्विवेदी, बीएसपी
- अशोक पासवान, एसजेपी
- चन्द्रेश सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
- रामगोपाल, राष्ट्रीय जन उत्थान पार्टी
- विपिन कुमार, राष्ट्रीय संस्कृति पार्टी
- योगेश जायसवाल, निर्दलीय
- राजाराम, निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed