फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lok Sabha Election 2024 BJP OBC-Dalit strategy to break Samajwadi Party Yadav-Muslim alliance

Lok Sabha Election: सपा के यादव-मुस्लिम गठजोड़ तोड़ने को भाजपा की पिछड़ा-दलित रणनीति, ये है BJP का पूरा प्लान

Sat, 19 Aug 2023 09:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Aug 2023 09:45 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के यादव-मुस्लिम गठजोड़ तोड़ने के लिए भाजपा की पिछड़ा-दलित रणनीति है। वोट बैंक बढ़ाने के लिए पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों का बिठूर में दो दिवसीय प्रशिक्षण हो रहा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भूपेंद्र चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल, स्वतंत्रदेव सहित तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी आएंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 BJP OBC-Dalit strategy to break Samajwadi Party Yadav-Muslim alliance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में कांग्रेस से ज्यादा सपा को अपना प्रतिद्वंद्वी मानते हुए रणनीति बना रही है। यही वजह है कि भाजपा की ओर से पिछड़ी जातियों के साथ दलितों को एक जुट करने के लिए पूरे प्रदेश में क्षेत्र स्तर पर जिला पंचायत व ब्लाक स्तर पर सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 19 अगस्त से बिठूर में शुरू हो रहा है। इस वर्ग की शुुरुआत करने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यहां आएंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा प्रशिक्षण वर्ग के अलग-अलग सात सत्रों में पिछड़ों और दलितों की एक टीम बनाकर भाजपा की मुख्यधारा से जोड़ने की रणनीति बताने के लिए तीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल के अलावा तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही और स्वतंत्र देव सिंह भी यहां आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण वर्ग दोपहर से शुरू होकर अगले दिन शाम तक चलेगा। कहा जा रहा है कि भाजपा ने अपनी इस रणनीति को सपा के एमवाई फैक्टर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नए नारे को देखते हुए बनाई है। कहा जा रहा है कि सपा और भाजपा पिछड़ों के साथ दलितों का वोट बैंक अपने पक्ष में रखना चाहती है। 
 

चर्चा है कि सपा जिस तरह से यादव बिरादरी को अपने साथ लेकर चल रही है, उसी तरह भाजपा कुर्मी बिरादरी को मजबूती से अपने साथ रखना चाहती है। यह भी कहा जाता है कि दलित बिरादरी सवर्णों की अपेक्षा मजबूत पिछड़ी जाति से जुड़े लोगों की ज्यादा पक्षधर होती है। इस वजह से भी भाजपा अपनी कुर्मी बेल्ट मतदाताओं को इस प्रशिक्षण के माध्यम से मजबूत बनाना चाहती है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने देखी तैयारियां
दो दिवसीय जिला पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों का भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने शुक्रवार को जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल पर महापुरुषों व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बड़े-बड़े कट आउट लगाकर उनके विचारों को लिखा गया है। वर्ग में आने वाले सभी जिला पंचायत सदस्यों व वरिष्ठ नेताओं के आगमन पर पंजीकरण व्यवस्था से लेकर उनको तिलक लगाकर प्रवेश कराने तक इंतजाम किए गए हैं। 

 

इस मौके पर क्षेत्र के महामंत्री राम किशोर साहू क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व ग्रामीण जिला प्रभारी आनंद सिंह, क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी, देवेंद्र गुप्ता, पवन प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला व्यवस्था में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed