फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Loco pilot's quick thinking saves the life of a critically injured youth.

Kanpur News: लोको पायलट की सूझबूझ से गंभीर घायल युवक की बची जान

Mon, 13 Jul 2026 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Loco pilot's quick thinking saves the life of a critically injured youth.
कानपुर। उत्तर मध्य रेलवे के कानपुर लोको रनिंग स्टाफ के प्रथम सहायक लोको पायलट राजीव कुमार की सजगता से एक गंभीर रूप से घायल युवक की जान बच गई। शनिवार देर रात राजीव कुमार गाड़ी संख्या 12397 का संचालन करते हुए दीन दयाल उपाध्याय से कानपुर आ रहे थे। उप स्टेशन अधीक्षक रामा ने वॉकी-टॉकी पर ट्रैक पर किसी व्यक्ति के होने की सूचना दी।
विज्ञापन


राजीव कुमार ने तत्काल ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। कुछ दूरी आगे बढ़ने पर उन्होंने देखा कि एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक के बीच पड़ा है। उन्होंने तुरंत ट्रेन रोक दी। लोको पायलट नीचे उतरे और घायल की स्थिति का जायजा लिया। युवक के सिर में गंभीर चोट थी। ट्रेन के गार्ड, फतेहपुर स्टेशन के अधिकारियों और कंट्रोल को सूचना दी गई। घायल के परिजनों को भी जानकारी दी गई। पी-वे कर्मचारियों को घायल और उसका मोबाइल सौंपने के बाद ट्रेन आगे रवाना की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed