फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lockdown: worker Walked 1500 km on foot from Ahmedabad to Hardoi rail route Journey of

लॉकडाउन: अहमदाबाद से हरदोई रेल मार्ग पर पैदल तय किया 1500 किमी. का सफर, रास्ते में मांगकर खाया खाना

Mon, 27 Apr 2020 09:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 27 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
lockdown: worker Walked 1500 km on foot from Ahmedabad to Hardoi rail route Journey of
रेल मार्ग से पैदल चलकर अहमदाबाद से पहुंचे उन्नाव - फोटो : amar ujala
कोरोना महामारी से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से दूसरे राज्यों और जिलों से आने वाले लोगों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। घर पहुंचने की चाह में लोग हजारों किमी का सफर पैदल ही तय कर रहे हैं। सोमवार को तीन युवक अहमदाबाद से रेलमार्ग के जरिए उन्नाव पहुंचे।
विज्ञापन


उन्नाव के गंजमुरादाबाद में हरदोई जिले के तहसील बिलग्राम कस्बा निवासी तीन युवकों ने रेलमार्ग के रास्ते अपने घर का सफर पैदल चलकर 17 दिनों में पूरा किया। रास्ते में पड़ने वाले गांवों में उन्होंने खाना मांगकर खाया। युवकों का कहना था कि घर आने के लिए न ही उनके पास पैसे थे और न ही साधन।
विज्ञापन


 

पुलिस से बचने के लिए उन्होंने यह रास्ता अपनाया है। हरदोई जिले के कस्बा बिलग्राम निवासी रामविलास, संतोष कुमार और विनोद कुमार गुजरात प्रांत के शहर अहमदाबाद दो महीने पहले कमाई करने गए थे। वहां दोनों स्टील के दरवाजे बनाने की फैक्टरी में काम करते थे।

अहमदाबाद में लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लॉकडाउन हो गया। कमाने का कोई साधन नहीं बचा। परिजनों ने घर वापस आने की बात कही। 1500 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए तीनों युवक 10 अप्रैल को पैदल ही निकल पड़े।

पुलिस से बचने के लिए उन्होंने रेलमार्ग का सहारा लिया। रेल पटरियाें के किनारे जंगलों के रास्ते तीनों राजस्थान, आगरा आदि शहरों से होते हुए सोमवार सुबह गंजमुरादाबाद पहुंचे। यहां क्रॉसिंग के पास मौजूद लोगों ने खाने की व्यवस्था की। शाम करीब चार बजे तीनों अपने घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed