{"_id":"5eb2b4ea8ebc3e905f481c49","slug":"lockdown-roadways-buses-run-in-hamirpur-after-42-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: 42 दिन बाद ग्रीन जाेन जिले हमीरपुर में दौड़ी रोडवेज बसें, यात्रियों को किया गया सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: 42 दिन बाद ग्रीन जाेन जिले हमीरपुर में दौड़ी रोडवेज बसें, यात्रियों को किया गया सैनिटाइज
Wed, 06 May 2020 06:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 06 May 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
बस में बैठे यात्रियों के सैनिटाइजर से हाथ सैनिटाइज करवाता परिचालक
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के ग्रीन जोन जिले हमीरपुर में 42 दिन बाद बुधवार को परिवहन निगम ने 16 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें जिले के अंदर संचालित होंगी। आठ बसें हमीरपुर डिपो की जबकि आठ राठ डिपो की हैं।
बसों के चलने से यूपी बोर्ड के मूल्यांकन में शिक्षकों को बड़ी सहूलियत मिली। ज्यादातर बसों को निर्धारित यात्री मिले। इस दौरान बसों को सैनिटाइज भी किया गया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया।

एसडीएम सदर राजेश कुमार चौरसिया ने हमीरपुर के डिपो से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बस में अधिकतम 25 यात्री ही बैठाए गए। ग्रीन जोन में आने वाले बुंदलेखंड के हमीरपुर में कुछ शर्तों के साथ बसों के संचालन की अनुमति मिली है।
मौदहा को निकली बस में सुमेरपुर कस्बा पहुंचते 23 यात्री सवार हो गए। इससे ज्यादा यात्री नहीं बैठाए गए। वहीं राठ डिपो से निकली बसों को भी यात्री मिले। एआरएम राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चालक का काम होगा कि वह आने वाले यात्री को सबसे पहले सैनिटाइजर कराएगा।
बसों की सीटों में क्रॉस के निशान लगाए गए हैं। जिन पर यात्री को नहीं बैठना है। एक बस में 21 से 25 यात्री तक ही सफर कर सकते हैं। हालांकि यह भी कहा कि इतनी सवारियों से बस का खर्च नहीं निकल पाएगा। इसके लिए निगम के अधिकारियों से पत्राचार करेंगे।