{"_id":"5ec62f3a6bde4d46b94ab1b0","slug":"lockdown-in-up-married-in-shelter-home-amid-lockdown-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: लॉकडाउन के बीच शेल्टर होम में हुई शादी, दूल्हा-दुल्हन व बरातियों के चेहरों पर रहे मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: लॉकडाउन के बीच शेल्टर होम में हुई शादी, दूल्हा-दुल्हन व बरातियों के चेहरों पर रहे मास्क
Thu, 21 May 2020 01:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 21 May 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
शेल्टर होम में हुई शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली निवासी बाबूराम ने अपनी पुत्री राधा की शादी क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव निवासी संतोष कुमार के पुत्र श्रीकांत के साथ तय की थी। मार्च माह में बाबूराम अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में झंडा चढ़ाने क्षेत्र के गांव शाहपुर बेदी आया था। जिसके बाद 25 मार्च से लॉकडाउन लग गया।
जिससे वह वापस दिल्ली नहीं जा सका। लॉकडाउन में जब वह घर आया तो कस्बे के विद्यादीप पब्लिक स्कूल में उसे 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। इस बीच शादी की डेट भी नजदीक आ गई। दोनों के परिजनों ने शेल्टर होम में ही शादी करने का फैसला लिया है।
जिस पर उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को शादी करने की अनुमति भी दे दी। मंगलवार की रात विद्यादीप पब्लिक स्कूल में बने शेल्टर हॉउस में शादी का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी रमेश यादव और विद्यालय के प्रबंधक सुधीर गुप्ता की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए शादी सम्पन्न हुई। उपजिलाधिकारी एवं विद्यालय के प्रबंधक ने नव विवाहित जोड़े को गिफ्ट भेंट करते हुए आशीर्वाद दिया।