{"_id":"5ea6f79f8ebc3e90795ff11b","slug":"lockdown-in-mahoba-did-not-get-liquor-so-drank-sanitizer-condition-worsens-hospitalization","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में नहीं मिली शराब तो पिया सैनिटाइजर, हालत बिगड़ी ताे पहुंच गए अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में नहीं मिली शराब तो पिया सैनिटाइजर, हालत बिगड़ी ताे पहुंच गए अस्पताल
Mon, 27 Apr 2020 10:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महोबा में कोरोना महामारी के चलते देश में लॉकडाउन के दौरान शासन के निर्देश पर शराब की दुकानें पूरी तरह बंद है। चोरी छिपे लोग दोगुने दाम पर शराब खरीद कर पी रहे हैं। नशे के लती लोगों को शराब न मिलने से वह जिंदगी को दांव पर लगा रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला सोमवार को सामने आया। जहां शराब की लत बुझाने के लिए युवक ने सैनिटाइजर पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के ग्राम भडार निवासी विनोद कुमार (30) शराब का लती बताया जा रहा है।
लॉकडाउन के चलते उसे कई दिनों से शराब नही मिली। महंगे दाम देने के बाद भी शराब की व्यवस्था नही हो सकी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर में एल्कोहल की मात्रा अधिक होने की जानकारी होने पर युवक ने नशे की लत बुझाने के लि सैनिटाइजर का सेवन कर दिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों में हडकंप मच गया। आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां उसका उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल आए परिवार के बृजभान ने बताया कि विनोद कुमार ने सैनिटाइजर पिया है। जिससे उसकी हालत बिगड़ी।