{"_id":"5ea58762817f1a2fa566ec77","slug":"lockdown-in-jalaun-marriage-in-lockdown-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में शादी, पांच बराती पांच जनाती की मौजूदगी में हुआ विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में शादी, पांच बराती पांच जनाती की मौजूदगी में हुआ विवाह
Sun, 26 Apr 2020 06:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 Apr 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन में शादी
- फोटो : अमर उजाला
देश भर में कोरोना का कहर है। जहां कुछ लोग मनमानी करते हुए लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं वहीं कुछ लोग लॉकडाउन के पालन की मिसाल भी कायम कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला जालौन जिले में कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नाहिली का सामने आया है। यहां लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए नव दंपति सात फेरों के बंधन में बंधे।
रामकिशोर शुक्ला के पुत्र नीतेश शुक्ला की शादी 25 अप्रैल को तय हुई थी। लड़के के पिता ने मात्र पांच लोगों का पास बनवाकर थाना रामपुरा निवासी लालजीवन द्विवेदी की पुत्री पूनम के साथ आज हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार शादी की रस्में पूरी कीं। शादी सम्पन्न हुई और विदा करवा कर अपने ग्राम नाहिली वापिस आ गए। शादी में पांच जनाती और पांच बराती ही शामिल हुए।
इस संबंध में विवाहित जोड़े ने कहा है कि हम लोगों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए शादी की है। यह भी जीवन में एक पहचान बनी रहेगी। कहा कि अगर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचना है तो लॉकडाउन के नियमों का पालन अवश्य करें और देश को इस महामारी से बचाएं। घर पर रहें सुरक्षित रहें।