फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lockdown in hardoi : Worker returned from Haryana during lockdown hanged himself

लॉकडाउन: हरियाणा से लौटे मजदूर ने फांसी लगा दी जान, फंदे से लटका शव देख घर में मचा कोहराम

Tue, 28 Apr 2020 12:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 28 Apr 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
lockdown in hardoi : Worker returned from Haryana during lockdown hanged himself
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में लॉकडाउन के दौरान हरियाणा से वापस अपने गांव लौट कर आए मजदूर ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नागामऊ निवासी सूरज (21) पुत्र विजय कुमार हरियाणा में मजदूरी करता था। पिता विजय कुमार के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान सूरज गांव वापस लौट आया था। उन्होंने बताया कि सूरज हरियाणा में रहने के दौरान शराब पीने का आदी हो गया था।
विज्ञापन


रविवार की देर शाम आंधी और बारिश होने पर सूरज ने कमरे में सोने के लिए जाने की बात परिजनों से कही और फिर कमरे में चला गया। कुछ देर बाद मृतक की मां कमरे में पहुंची तो उसका शव कमरे के अंदर ही फांसी के फंदे पर लटकता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों में घटना से कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और अविवाहित था। लोनार कोतवाल राजेश राय ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed