फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lockdown in chitrakoot :400 km walked on foot then found the bicycle, arrived in Chitrakoot from pune

लॉकडाउन: 400 किमी पैदल चले तब मिली साइकिल, 15 दिन में पूणे से चित्रकूट पहुंचे मजदूर तो नम हुई आंखें

Tue, 28 Apr 2020 08:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 28 Apr 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
lockdown in chitrakoot :400 km walked on foot then found the bicycle, arrived in Chitrakoot from pune
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
चित्रकूट पुलिस ने पूणे से साइकिल से चित्रकूट पहुंचे तीन मजदूरों को रोककर स्वास्थ्य विभाग को सौंपा है । महाराष्ट्र के पुणे शहर में काम करने वाले तीन मजदूर सोमवार को साइकिल से मप्र की सीमा से जंगल के रास्ते से जिले में आए।
विज्ञापन


जिनको यूपी क्षेत्र के सीमा के पास पुलिस ने रोक लिया। सभी मजदूर 15 दिन पहले पुणे शहर से चले थे। जिले के राजापुर क्षेत्र के मोहरवा गांव के बाल करन पुत्र राममिलन, रामकेश वर्मा पुत्र खिलाड़ी व संतोष ने बताया कि वह लोग पुणे में टाइल्स लगाने का काम करते थे।
विज्ञापन


काम बंद होने के बाद खाने पीने की सही व्यवस्था न होने से वह लोग पुणे से खाय गांव तक पैदल आए। इसके बाद वहां पर प्रफुल्ल सेठ ने साइकिल दिया। जिसके माध्यम से वह लोग मध्यप्रदेश के रास्ते होते हुए चित्रकूट पहुंचे। वहां से अपने गांव के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका स्वास्थ्य परीक्षण छिंदवाड़ा गांव में किया गया। 400 किमी तक साइकिल से यात्रा किया है। जिले की सीमा पर जब इन्हेें पुलिसकर्मियों ने रोककर पूरी जानकारी ली तो आश्चर्य में पड़ गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर उन्हें उनके साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed