फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lock of gate of martyr memorial site broken, report on soldier and father

Kanpur News: शहीद स्मारक स्थल के गेट का तोड़ा ताला, फौजी व पिता पर रिपोर्ट

Mon, 15 Jan 2024 03:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 15 Jan 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Lock of gate of martyr memorial site broken, report on soldier and father
डेरापुर। थाना क्षेत्र के डिरवापुर गांव के शहीद रोहित यादव के स्मारक स्थल की जमीन पर हक बताकर एक फौजी व उसके पिता ने 20 दिन पहले स्मारक स्थल के गेट का ताला तोड़ दिया। इस पर शनिवार को शहीद के पिता की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

कस्बा के डिरवापुर गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी गंगा सिंह का फौजी बेटा रोहित यादव 16 मई 2019 को जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकवादी मुठभेड़ में शहीद हो गया था। अधिकारियों ने गांव की सरकारी जमीन पर उनका स्मारक बनाया गया था। गांव के रहने वाले ओमकार सिंह व उनका फौजी बेटा अतबल शहीद स्मारक की जमीन को अपना बताकर शहीद के परिवार पर स्मारक हटाने का दबाव बना रहे हैं। 24 दिसंबर को पड़ोसी फौजी व उसके पिता ने स्मारक के गेट का ताला तोड़ दिया। सूचना पर शहीद के पिता पहुंचे तो उनसे से फौजी ने गाली-गलौज कर शहीद की प्रतिमा तोड़ने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार को सीओ के निर्देश पर पिता पुत्र दोनों के खिलाफ गाली गलौज, धमकी सहित अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed