फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   loan mela in kanpur motijheel, if you want approval then must read this news

कानपुर में लोन मेला: मौके पर मंजूरी चाहिए तो तैयारी से आएं, अभी से जुटा लें जरूरी दस्तावेज

Thu, 03 Oct 2019 12:39 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 03 Oct 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
loan mela in kanpur motijheel, if you want approval then must read this news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर के मोतीझील स्थित लाजपत भवन में चार व पांच अक्तूबर को लगने वाले लोन मेला में किसी लोन की मौके पर ही स्वीकृति चाहिए तो पूरी तैयारी के साथ आएं। यानी जरूरी दस्तावेज पहले से ही जुटा लें। बैंक अफसरों से पूछे जाने वाले सवालों की सूची तैयार कर लें, ताकि एक काम के लिए बार-बार भटकना न पड़े। लोन मेला दोनों दिन सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


लीड बैंक मैनेजर एके वर्मा का कहना है कि लोन लेने के इच्छुक लोगों को यह बात समझना जरूरी है कि बैंक सहानुभूति पर ऋण नहीं देते। बल्कि लोन हासिल करना प्रपत्रों की मजबूती, ऋण वापसी की गारंटी व जिस काम के लिए ऋण ले रहे हैं उसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर निर्भर करता है।
विज्ञापन


इस वजह से लोन के लिए आवेदन करने से पूर्व सभी प्रपत्र जुटा लें। कोई उद्योग या व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो पहले उसकी प्रकृति समझ लें। किसी सीए से प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनवाने से बेहतर है कि खुद यह रिपोर्ट तैयार करें। इससे व्यक्ति को कारोबार में होने वाले खर्चों की जानकारी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुद्रा लोन के लिए ये प्रपत्र जरूरी (दो लाख तक के लोन पर) 
 व्यक्ति की पहचान से संबंधित प्रमाण- वोटर कार्ड, आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस
निवास स्थान का प्रमाण- टेलीफोन बिल, बिजली बिल, वोटर कार्ड, आधार, हाउस टैक्स की रसीद 
जाति प्रमाण पत्र- अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक के लिए जरूरी
व्यवसायिक स्थल का प्रमाण- फर्म का रजिस्ट्रेशन, दुकान का लाइसेंस, जीएसटी नंबर, अथवा किरायेदारी नामा
छह महीने का बैंक खाते से लेनदेन का विवरण 

दो लाख से अधिक के लोन पर
- दो साल का आईटीआर, दो साल की बैलेंसशीट 
- अगले एक वर्ष की प्रस्तावित बैलेंसशीट 
- प्रोजेक्ट रिपोर्ट

इनसे सीखें सबक, मुद्रा को बनाया हथियार 
कानपुर। स्वरोजगार अपनाने के लिए शहर में हजारों लोगों ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को हथियार बनाया है। आप भी नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो चार व पांच अक्तूबर को मोतीझील में लगने वाले लोन मेला में मुद्रा लोन से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। प्रपत्र तैयार हैं तो मौके पर ही फार्म लेकर आवेदन भी कर सकते हैं। रावतपुर के अमित यादव व कैंट की निशा गुप्ता ने भी ऐसे ही सफलता हासिल की थी।

पांच लाख रुपये से दो माह पहले लगाई फैक्ट्री 
रावतपुर गांव निवासी अमित यादव ने एमटेक (इलेक्ट्रॉनिक) की पढ़ाई पूरी करने के बाद मजे से मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी कर रहे थे। दो साल तक जॉब करने के बाद चार माह पहले उनमें स्वरोजगार की सोच पैदा हुई। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को हथियार बनाया। अपनी ही फील्ड से जुड़ा उद्योग लगाने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया और मुद्रा लोन के लिए आवेदन किया। बैंक ऑफ इंडिया की कल्याणपुर शाखा को इनका प्रोजेक्ट पसंद आया। बैंक ने इन्हें पांच लाख रुपये का लोन स्वीकृत किया। अमित ने दो माह पहले गड़रियनपुरवा में अपनी छोटी से फैक्ट्री खोली है। उसमें वे भवन निर्माण के समय इस्तेमाल होने वाले उपकरण जैसे फाइन बॉक्स, माड्यूलर व कंफील्ड आदि बनाते हैं। काम छोटा ही सही लेकिन अब वे इसके मालिक हैं।

मुद्रा बना मददगार, घर में शुरू किया पार्लर 
शांतिनगर, कैंट निवासी निशा गुप्ता ने शादी के बाद घर पर ही कुछ काम करने की सोची। उन्होंने ब्यूटीपार्लर खोलने के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की। बैंक ऑफ बड़ौदा की हरजेंदर नगर शाखा में आवेदन किया। कुछ रकम उन्होंने घर से लगाई और बाकी रकम उन्होंने मुद्रा योजना के तहत हासिल की। बैंक ने उनकी जरूरत के मुताबिक उन्हें 50,000 रुपये का शिशु लोन दिया। निशा करीब दो साल से अपने घर पर ही पार्लर चला रही हैं। निशा का कहना है कि हमेशा कम पूंजी से काम शुरू करना चाहिए। इससे लोन भी आसानी से मिल जाता है और नुकसान की गुंजाइश भी कम रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed