फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   loan

आर्थिक मदद पाकर पटरी दुकानदारों के चेहरे खिले

Wed, 28 Oct 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
loan
पटरी दुकानदार को ऋण पत्र देते डीएम - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने पीएम स्वनिधि योजना में अकबरपुर नगर पंचायत के 20 पटरी दुकानदारों/लाभार्थियों को रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण प्रमाण पत्र दिए। दस-दस हजार रुपये का ऋण मिलने पर दुकानदार खुश नजर आए। इनमें पांच महिला दुकानदार भी शामिल हैं।
विज्ञापन

रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री ने योजना शुरू की है। मंगलवार को प्रधानमंत्री ने प्रदेश के वाराणसी, आगरा व लखनऊ जिलों में पटरी लाभार्थियों से वीडियों कांफ्रेंसिंग से जानकारी ली। डूडा की ओर से ऋण प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ। डीएम ने नगर पंचायत अकबरपुर के मुन्ना मंसूरी, संतोषी, छोटेलाल, राधा, हाफिज शाह, करिश्मा, शबनम, सुजीत, दिनेश चंद्र गुप्ता, खालिक, रमेश कुमार, कौशल, मो. इस्लाम, फरजाना, नूर इस्लाम, किशनपाल निषाद, नफीस, चंदन, मुजीब खां, विनोद कुमार गुप्ता को ऋण प्रमाण पत्र दिए। पीओ डूडा हर्ष अरविंद ने बताया कि जिले में ऑनलाइन 3928 आवेदन आए थे। इसमें से 1496 लाभार्थियों को ऋण दिया गया है। यहां एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed