फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Loader overturns on expressway, 15 injured

एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित लोडर पलटा, 15 घायल

Sat, 19 Dec 2020 06:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Dec 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Loader overturns on expressway, 15 injured
सांकेतिक तस्वीर
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक लोडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। लोडर सवार 15 लोग घायल हो गए। सात की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। दिल्ली के ककडवा फोर्ट निवासी रामप्रकाश पुत्र विंदा ने अपनी पुत्री नीलम की शादी हरदोई जिले के बरगाई गांव में तय की थी।
विज्ञापन


राम प्रकाश ने बताया कि वर पक्ष ने दिल्ली बरात ले जाने से मना करते हुए शादी समारोह हरदोई में करने की बात कही थी। 15 दिसंबर को शादी समारोह संपन्न कराने के बाद वह दो दिन रिश्तेदारों के यहां रुक गए। शुक्रवार को गृहस्थी का सामान एक लोडर पर रखकर दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन


लोडर में रामप्रकाश के परिजन समेत 15 रिश्तेदार सवार हो गए जो हरदोई के आसपास जिलों के रहने वाले थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लोडर कोतवाली के उमरायपुर्वा गांव के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिससे घायलों की चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल रामप्रकाश व गुरसहायगंज कोतवाली के गुगरापुर निवासी विनोद पुत्र राजाराम, सुनीता पत्नी विनोद, रितिका पुत्री विनोद, हरदोई मल्लावां थाना नई बस्ती निवासी देशराज पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, हरदोई के मंसूरापुर  निवासी ज्ञानी पुत्र गोकुल, शांति देवी पत्नी ज्ञानी को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। आठ घायलों के मामूली चोटें होने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed