फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   LLB student and her mother arrested in smack smuggling, 26 grams of smack and 42 thousand cash recovered, two

Smack Smuggling: तस्करी में LLB छात्रा और उसकी मां गिरफ्तार, 26 ग्राम स्मैक और 42 हजार नगदी बरामद, दो फरार

Wed, 19 Jul 2023 10:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 19 Jul 2023 10:58 AM IST
सार

Fatehpur Crime: आरोपी छात्रा ने पुलिस को बताया कि घरेलू और पढ़ाई खर्च के लिए धंधे में शामिल हुई थी। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल कब्जे में लिया है। सीडीआर के जरिए तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
LLB student and her mother arrested in smack smuggling, 26 grams of smack and 42 thousand cash recovered, two
बिंदकी कोतवाली में पकड़ी गई मां-बेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में स्मैक की तस्करी में एलएलबी छात्रा और उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से स्मैक और बिक्री की रकम बरामद की है। छात्रा का पति समेत दो लोग फरार हैं। तस्कर मां बेटी को पुलिस ने जेल भेजा है।

विज्ञापन

बिंदकी कोतवाल अरुण चतुर्वेदी, एसएसआई अर्जुन सिंह ने मंगलवार को गश्त दौरान मीरखपुर नई बस्ती इलाके पहुंचे। पुलिस को देखकर दो महिलाएं भागने लगी। महिला सिपाहियों के सहयोग से पुलिस ने शांति देवी और उसकी पुत्री कोमल को पकड़ा। दोनों मीरखपुर नई बस्ती निवासी हैं।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि दोनों के पास से 26 ग्राम स्मैक और 42 हजार 535 रुपये बरामद हुए। रुपये स्मैक बिक्री के हैं। आरोपियों में कोमल एलएलबी की छात्रा है। कोमल का पति राज उर्फ धर्मवीर लोधी अपने जहानाबाद निवासी मामा श्यामबाबू के सहयोग से बाराबंकी से स्मैक लाकर उन्हें देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों से मोबाइल में लेती थीं आर्डर
परचून की दुकान से मां-बेटी स्मैक बेचती है। नशे के शौकीन ग्राहकों से मोबाइल में आर्डर लेकर अन्य कई स्थानों पर स्मैक की डिलीवरी पहुंचाती है। धर्मवीर पुराना शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ कोतवाली में कई मुकदमें दर्ज है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

चार साल पहले छात्रा ने प्रेम विवाह किया था
छात्रा कोमल ने चार साल पहले राज उर्फ धर्मवीर से प्रेम विवाह किया था। कोमल अनुसूचित जाति की है, जबकि धर्मवीर पिछड़ी जाति का है। उसके पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। कोमल ठाकुर युगराज सिंह कालेज से एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर रही है।

पुलिस खंगाल रही है सीडीआर
उसने पुलिस को बताया कि घरेलू और पढ़ाई खर्च के लिए धंधे में शामिल हुई थी। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल कब्जे में लिया है। सीडीआर के जरिए तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जांच में जुटी है। मामले में टीमें लगाई गई हैं। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed