फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer lives stake for crop in chilly nights

सर्द रातों में फसल के लिए दांव पर जान 

Sat, 10 Dec 2016 07:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Dec 2016 07:39 PM IST
सार

बीहड़ी क्षेत्र में आलू, शकरकंद व अरहर की फसल पर संकट 

विज्ञापन
farmer lives stake for crop in chilly nights
डेमो

विस्तार

बीहड़ी क्षेत्र के आसपास करीब दो सैकड़ा गांवों में आलू, शकरकंद व अरहर की फसल होती है। जानवरों से फसल बचाने के लिए यहां के किसान सर्दी में खेतों में रात काटने को मजबूर हैं। सर्दी व जंगली जानवरों के हमले से इनकी जान पर बन आई है। हाल ही में नील गाय की टक्कर से घायल एक किसान की मौत भी हो चुकी है।  
विज्ञापन


औरैया के अयाना क्षेत्र के करीब एक सैकड़ा से अधिक गांवों में चंबल के जानवरों का आतंक है। नील गाय और जंगली सुअर आलू, शकरकंद व अरहर की फसलों को तबाह कर रहे हैं। इससे किसानाें को तगड़ा नुकसान होता है। फसल बचाने के लिए किसान सर्द रातों में खेतों की रखवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन्होंने खेतों पर झोपड़ियां बना ली हैं। कभी-कभी जंगली सुअर और वन गाय के झुंड खेतों के साथ ही किसानों पर भी हमला बोल देते हैं। किसान महाराज सिंह, शिवराज, रविंद्र , दीपक, अरविंद सेंगर, संतोष, सोनेलाल आदि ने बताया कि किसान कई बार इन जानवरों के हमले से गंभीर घायल हो चुके हैं। इन्होंने अधिकारियों से समस्या के निदान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed