फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   live performance of swami vivekanand drama

जीवंत हो गए स्वामी विवेकानंद

Mon, 17 Oct 2016 12:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 17 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
live performance of swami vivekanand drama
एकल मंचन प्रस्तुत करते पद्मश्री शेखर सेन - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया

विज्ञापन
अद्भुत, अविश्वसनीय और अकल्पनीय था यह नजारा। हजारों की भीड़ और संगीतमयी धुन के बीच जब जन्म हुआ नरेंद्रनाथ दत्त का। वही नरेंद्रनाथ जो बाद में स्वामी विवेकानंद के नाम से विश्वविख्यात हुए। यह खूबसूरत नजारा एकल मंचन का था लेकिन इसे देखने के बाद हर कोई स्वामी विवेकानंद के जीवंत होने की बात कहने से खुद को रोक न पाया। 
मंचन का आयोजन कानपुर यूनिवर्सिटी के ऑडीटोरियम में हुआ। मंचन करने वाले संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष पद्मश्री शेखर सेन थे। शेखर जब मंच पर पहुंचे तो एक पल के लिए किसी को विश्वास नहीं हुआ। कारण था शेखर सेन का हुबहू स्वामी विवेकानंद जैसा दिखना। उन्होंने मंचन भी उसी अंदाज में किया। जन्म से लेकर स्वामी विवेकानंद के शिकागो प्रवास और फिर समाधि तक का वाक्या बेहद खूबसूरत तरीके से शेखर ने प्रस्तुत किया।इस मौके पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, आरएसएस के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रांत प्रचारक अनिल, यूपीएसआईडीसी के एमडी अमित घोष, आईपीएस जुगल किशोर, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


पाकिस्तान में विकृति पैदा हो चुकी है : सेन
शेखर सेन ने कहा कि वर्षों पहले ही स्वामी विवेकानंद ने कह दिया था कि जहां की संस्कृति समाप्त होगी, वहां विकृतियां पैदा होंगी। पाकिस्तान भी विकृत हो चुका है। हालांकि सेन ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में पाबंदी पर ऐतराज जताया। कला को भौगोलिक बंधन में नहीं बांधना चाहिए। शेखर ने भारतीय प्रधानमंत्री की तारीफ भी खूब की। कहा वे बेहद सरल स्वभाव के हैं और कला, साहित्य के प्रति काफी सम्मान रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed