फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LIVE Coronavirus in Kanpur News: eight Another death from Corona, 277 new infected

Corona In Kanpur: कोरोना से आठ और मौतें, 277 नए पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 12581

Sun, 23 Aug 2020 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 23 Aug 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
LIVE Coronavirus in Kanpur News: eight Another death from Corona, 277 new infected
कानपुर में 277 नए पॉजिटिव मिले - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना से रविवार को आठ और रोगियों की मौत हो गई। पांच की मौत हैलट, एक की कांशीराम अस्पताल, दो की मौत निजी अस्पतालों में हुई। इनमें ज्यादातर हाइपरटेंशन के रोगी रहे हैं। दो-तीन रोगी ही थे, जिनमेें कोरोना के लक्षण रहे हैं।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित से मरने वालों की संख्या 367 हो गई है। वहीं 277 नए संक्रमित मिले। इस तरह कुल संक्रमित 12581 हो गए। 4120 रोगी ठीक भी हो चुके हैं। एक्टिव केस 3239 हैं। हैलट में नौबस्ता के 48 साल के व्यक्ति, बर्रा के 41 साल के व्यक्ति, बाबूपुरवा के 55 साल के व्यक्ति, केशवपुरम के 62 साल के वृद्ध, लाल बंगला की 80 साल की वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा कांशीराम अस्पताल में शास्त्रीनगर की 79 साल की वृद्धा की मौत हुई है। गुजैनी के 66 साल के वृद्ध और कल्याणपुर के 62 साल के वृद्ध की निजी अस्पताल में मौत हुई। इनमें ज्यादातर रोगियों को हाइपरटेंशन और दूसरे रोग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के संक्रमण के बाद रोगियों के फेफड़ों में निमोनिया हो गया था। वहीं संक्रमित आए रोगी चकेरी, गोपाल नगर, आजाद नगर, लक्ष्मण बाग, अकबरपुर बैरी, आर्यनगर, एडीजी आफिस, कैंट, जूही, किदवईनगर, गुजैनी, रमईपुर, शिवराजपुर, गोविंदनगर, विश्व बैंक, अंबेडकरनगर, बिधनू, तिवारीपुर, कैलाश नगर, पटकापुर, स्वरूपनगर, विष्णुपुरी, सिविल लाइंस, पटेलनगर, नवशीलधाम, जवाहरपुर, कौशलपुरी, बारादेवी, नौबस्ता, विजनगर, गंगागंज, जाजमऊ, हैरिसगंज, कल्यानपुर, हेमंत विहार, मछरिया आदि क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed