फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LIVE Coronavirus in Kanpur News: Corona infection graph at the bottom in three months

Corona In Kanpur: तीन महीने में कोरोना संक्रमण का ग्राफ सबसे नीचे, 24 घंटे में सिर्फ 73 संक्रमित मिले

Tue, 29 Sep 2020 01:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 29 Sep 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
LIVE Coronavirus in Kanpur News: Corona infection graph at the bottom in three months
कानपुर में 24 घंटे में 73 संक्रमित मिले - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में तीन महीने में पहली बार कोरोना संक्रमितों का ग्राफ सोमवार को न्यूनतम पर आया है। 24 घंटे में सिर्फ 73 संक्रमित मिले हैं। महीने की शुरुआत में प्रतिदिन संक्रमितों का औसत 300 से अधिक चल रहा था और मौत का आंकड़ा औसत सात रहा है।
विज्ञापन


एक हफ्ते में मौतों का आंकड़ा भी घटा है और संक्रमितों का भी। जो तीन कोरोना संक्रमित रोगी मरे हैं, वे पहले से डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि रोगों की चपेट में रहे हैं। एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण का फैलाव नगर में बदलाव के संकेत दे रहा है।
विज्ञापन


संक्रमितों की संख्या नीचे आ रही है। कोरोना संक्रमित मरने वाले रोगियों में सिर्फ कोरोना के लक्षण वालों की भी संख्या घटी है। सोमवार को हैलट में तीन रोगियों की मौत हुई है। इनमें एचएएल कालोनी के 51 साल के व्यक्ति, चौबेपुर की 55 साल की महिला, किदवईनगर के 69 साल के वृद्ध थे। ये सभी पहले से डायबिटीज, हाइपरटेंशन की गिरफ्त मेें थे। कोरोना के बाद हालत बिगड़ी और उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा 73 कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed