फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LIVE Coronavirus in Kanpur News: 10 Another death from Corona, 191 new infected

Corona In Kanpur: कोरोना से 10 और मौतें, 191 नए पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 23382

Tue, 22 Sep 2020 10:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Sep 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
LIVE Coronavirus in Kanpur News: 10 Another death from Corona, 191 new infected
कानपुर में कोरोना का कहर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना से 10 और रोगियों की मौत हो गई है। इनमें ज्यादातर डायबिटीज, हाइपरटेंशन, टीबी आदि रोगों की गिरफ्त में पहले से रहे हैं। कोरोना संक्रमण होने के बाद रोगियों की तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन


अस्पतालों में उपचार के दौरान रोगियों की मौत हो गई। कोरोना संक्रमित मरने वालों की संख्या 613 हो गई है। कुल संक्रमित 23382 हैं। इनमें 18311 रोगी अस्पतालों और होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन


एक्टिव केस 4458 हैं। मंगलवार को 191 नए पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना संक्रमित तीन रोगियों की हैलट, एक रोगी की कांशीराम अस्पताल, चार रोगियों की रामा मेडिकल कालेज, एक रोगी की एयर फोर्स अस्पताल और शहर के एक रोगी की एसजीपीजीआई लखनऊ में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने वाले रोगियों में रतनपुर की 64 साल की वृद्धा, शहर के ही 60 साल के वृद्ध, विष्णुपुरी के 95 साल के वृद्ध, जूही लाल कालोनी के 58 साल के व्यक्ति, पनकी के 35 साल के व्यक्ति, कर्रही की 51 साल की महिला, बिठूर के 67 साल के वृद्ध, सिरकी मोहाल के 52 साल के व्यक्ति, यशोदानगर की 67 साल की वृद्धा, रावतपुर के 64 साल के वृद्ध हैं।


इसके अलावा 191 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये काकादेव, विकास नगर, नवाबगंज, मंगला विहार, ग्वालटोली, साकेत नगर, हर्ष नगर, तुलसी नगर, बिठूर, रेल बाजार, पी रोड, पोखरपुर, रायपुर, रामादेवी, रतनपुर कालोनी, पनकी, जरौली, कल्यानपुर, अनवरगंज, आवास विकास, एक्सिस बैंक, शुक्लन पुरवा, भौथरी, खलासी लाइन, चकेरी, महावीर नगर, सचेंडी, दलनपुर, फेथफुलगंज, नारामऊ, केशवपुरम, जवाहरनगर, बर्रा, किदवईनगर, चौबेपुर, नौबस्ता, जाजमऊ, बर्रा विश्व बैंक, इंद्रा नगर, चौबेपुर, शताब्दी नगर, दबौली, गंगागंज, सफीपुर, अर्मापुर, गांधीनगर, गोविंदनगर, नर्वल, तिवारीपुर, उर्सला परिसर, मेडिकल कालेज परिसर, सिंहपुर, विजय नगर आदि क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed