फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LIU is trying to find out the assets of Akhilesh's close associates

Kanpur News: अखिलेश के करीबियों की संपत्ति जानने के लिए एलआईयू जुटी

Sat, 23 Aug 2025 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
LIU is trying to find out the assets of Akhilesh's close associates
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कानपुर। कमिश्नरी पुलिस ने अखिलेश दुबे के करीबियों की संपत्ति की जानकारी जुटाने के लिए एसआईटी की जांच के साथ ही एलआईयू और क्राइम ब्रांच के तेज तर्रार पुलिसकर्मियों को भी लगा दिया है। यह अखिलेश के करीबियों की संपत्तियों की जानकारी जुटाने के साथ ही पुराने मामलों को भी देख रहे हैं। कुछ नई शिकायतें भी आ गई हैं जिनके वादियों और गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अखिलेश दुबे के खिलाफ दर्ज एफआईआर में उसके करीबी और कानून के जानकार केस क्वैशड (केस समाप्त करने) के लिए हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देने की तैयारी में हैं। इसके जवाब में कानूनी जानकारों का सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस को जानकारी मिली है कि अखिलेश के कई करीबी दूसरे जिलों में तैनात पुलिसकर्मी, राजस्व कर्मी और अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारी हैं। यह विवादित जमीनों, संपत्तियों और विवादित प्लॉटों पर नजर रखते थे। इसकी सूचना अखिलेश दुबे और उसके साथियों को दी जाती थी। फिर जोड़तोड़ कर संपत्ति को सस्ते दाम पर खरीदने का खेल होता था।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों गिरफ्तार हुए टोनू यादव ने भी संपत्तियों और प्लॉट से संबंधित जानकारी दी है। उसने बताया कि दूसरे जिलों के कई जरूरतमंद सरकारी कर्मचारियों की मदद भी की गई है। अखिलेश दुबे के कहने पर उसका कार्य हो जाता था। कई कर्मचारियों का आर्थिक सहयोग भी किया गया है, जिससे वह सदस्यों को काफी मानते हैं। एलआईयू और इंटेलीजेंस के स्टाफ संपत्तियों का ब्योरा जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed