फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   List of people meeting the President going viral on social media

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही राष्ट्रपति से मिलने वालों की सूची

Thu, 24 Jun 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
List of people meeting the President going viral on social media
कानपुर देहात। राष्ट्रपति से मिलने वालों की सूची बुधवार को सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद नामों को लेकर विवाद सामने आया है। जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के रुप में एक शिक्षक का नाम लिखा है जबकि वह अध्यक्ष नहीं है। शिक्षक जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने इसकी शिकायत बीएसए के माध्यम से डीएम से की है।
विज्ञापन

झींझक स्टेशन में राष्ट्रपति से मिलने वालों की एक सूची सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इसमें कुल 38 नाम दर्ज हैं। इन नामों में जूनियर शिक्षक संघ का नाम डॉ. राजेश कुमार लिखा है। जबकि जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राजावत हैं। उन्होंने इसकी शिकायत बीएसए सुनील दत्त के माध्यम से डीएम को भेजी है।
विज्ञापन

वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के रुप में यादुवेंद्र सिंह का नाम दर्ज है। इस पर भी लोग सवार उठा रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव हैं। राष्ट्रपति से मिलने को लेकर अगर फर्जीवाड़ा सच साबित हुआ तो इसमें कार्रवाई हो सकती है। एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से कोई अधिकारिक सूची नहीं प्राप्त हुई है। वहां से सूची आने के बाद ही अधिकृत सूची सार्वजनिक की जाएगी। अगर कोई गड़बड़ी होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed