फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Liquor contract salesman killed wife in Kanpur, Police arrested the accused

सेल्समैन ने पत्नी को मार डाला: बोला- तुम्हारे अकेले के बस की बात नहीं है भाई, रोज का झगड़ा खत्म कर दिया

Fri, 09 Sep 2022 07:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Sep 2022 07:36 PM IST
सार

पनकी थाना क्षेत्र में शराब ठेके के सेल्समैन ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला। इसके बाद शव को बोरे में भरकर शराब के गोदाम में फेंक दिया। आरोपी के बड़े भाई ने ही मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Liquor contract salesman killed wife in Kanpur, Police arrested the accused
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पनकी के इंडस्ट्रियल एरिया में अंग्रेजी शराब ठेके के सेल्समैन ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर गोदाम में फेंक दिया। दो दिन बाद आरोपी का बड़ा भाई जब कानपुर पहुंचा, तब घटना का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे एसीपी कल्याणपुर ने जांच पड़ताल कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से उन्नाव के शुक्लागंज निवासी पवन कठेरिया पत्नी शिबा (32) और बड़ी बेटी तान्या के साथ पनकी के कांशीराम कॉलोनी में रहता था।
विज्ञापन

वो पनकी इंडस्ट्रियल एरिया साइड नंबर तीन स्थित अंग्रेजी शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। थाना प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि सात सितंबर को पवन के बुलाने पर उसकी पत्नी शिबा ठेके पर गई हुई थी। जहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इससे नाराज पवन ने शिबा के सिर में पहले भारी वस्तु से प्रहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर दुकान के नीचे स्थित शराब के गोदाम में फेंक दिया। गुरुवार को पवन ने अपने बड़े भाई महेंद्र को कॉल आपबीती बताई और चार पांच लोगों के साथ दुकान पर आकर शव को ठिकाने लगाने की बात कही।
 

इसके बाद महेंद्र ने दुकान के मैनेजर अंकुर सिंह को कॉल कर पूरी घटना क्रम बताई। शुक्रवार सुबह महेंद्र और दुकान का मैनेजर पुलिस टीम के साथ दुकान पहुंचा। पुलिस को भाई के साथ देख पवन भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

आरोपी ने पूछताछ में वारदात कबूल की है। इधर हत्या की सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसीपी कल्याणपुर एके शुक्ला ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आज नहीं हो सका पोस्टमार्टम
पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम पहुंच गई, लेकिन देर शाम तक मृतका के परिजन पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचे। लिहाजा पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

बड़े भाई को छोटी बेटी दी थी गोद तो शुरू हुआ था विवाद
महेंद्र  ने बताया कि उनकी कोई औलाद नहीं है। लिहाजा पवन ने अपनी छोटी बेटी को उन्हें गोद दिया था, जिसके चलते पवन और उसकी पत्नी में विवाद शुरू हो गया था। हाल ही में शिबा मायके से पवन के पास आई थी। जहां दोबारा इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद पवन ने शिबा को मौत के घाट उतार दिया।

तुम्हारे अकेले के बस की बात नहीं है भाई
महेंद्र ने बताया कि पवन ने उन्हें कॉल कर कहा था कि चार पांच लोगों के साथ आना। तुम्हारे अकेले के बस की बात नहीं है। रोज रोज का झगड़ा ही खत्म कर दिया। मार दिया शिबा को। पवन की बात सुनकर वह डर गए। पूरे परिवार को फंसता देख उन्होंने ठेके के मैनेजर को कॉल किया। इसके बाद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला कि पवन के बड़े भाई की कोई औलाद नही थी। जिसके चलते पवन ने अपनी बेटी को उसे गोद दे दिया था। इसे लेकर आए दिन दंपती में विवाद होता था। मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।  -एके शुक्ला, एसीपी कल्याणपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed