Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lionesses Jaya and Ashi clashed, both injured.

Kanpur News: शेरनी जया व आशी आपस में भिड़ीं, दोनों घायल

Sun, 23 Nov 2025 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Lionesses Jaya and Ashi clashed, both injured.
इटावा। इटावा सफारी पार्क में के ब्रीडिंग सेंटर के क्राल (बाड़ा) में रह रही शेरनी जया और आशी खेलते समय आपस में भिड़ गईं। इससे जया के पिछले पैर में चोट आई है। उसे तेज बुखार भी आ रहा है जबकि आशी के नाखूम में भी चोट आई है। सफारी के डाॅक्टर लगातार दोनों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। जया के स्वास्थ्य में विशेष सुधार नहीं है।
विज्ञापन

सफारी पार्क के डायरेक्टर डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि सफारी की शेरनी नीरजा ने डेढ़ साल पहले जया और आशी शेरनियों को जन्म दिया था। नीरजा ने दोनों मादा शावकों को दूध पिलाना बंद कर दिया था। इस पर उन दोनों को ब्रीड़िंग सेंटर में एक ही क्राल में हेंड केयरिंग पर रखा गया था। तब से दोनों बहन शेरनी एक ही बाड़े में रह रही थीं। तीन नवंबर को खेलते-खेलते दोनों आपस में भिड़ गईं। जब तक कीपर को कुछ पता चलता तब तक आपस में भिड़ीं दोनों शेरनी जख्मी हो चुकी थीं।
विज्ञापन

इस भिड़ंत में शेरनी आशी के पिछले पैर पर हमला कर जख्मी कर दिया। दोनों शेरनी का सफारी के वन्यजीव चिकित्सक इलाज कर रहे हैं। लगातार इलाज के बाद भी शेरनी जया को पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार आ रहा है, जबकि उसकी चोट पूरी तरह ठीक हो चुकी है। लगातार बुखार आने से जया का एंटीबायोटिक सेंसिटिव टेस्ट भी कराया गया है और उसी आधार पर एंटीबायोटिक दिए जा रहे है, लेकिन इसके बाद भी उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि देश व प्रदेश के अन्य प्राणि उद्यानों व संस्थानों में कार्यरत विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों से जया के उपचार को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed