फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lioness Jennifer gives birth to cub in Etawah Lion Safari

शेर दिवस पर खुशियों की सौगात: इटावा लायन सफारी में शेरनी जेनिफर ने शावक को दिया जन्म

Thu, 11 Aug 2022 10:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Aug 2022 10:25 AM IST
सार

इटावा लायन सफारी में शेर दिवस के अवसर पर शेरनी जेनिफर ने एक शावक को जन्म दिया है। सफारी के गॉडफादर बब्बर शेर मनन की 13 जून को मौत के बाद मायूसी छा गई थी। शावक के जन्म से लायन सफारी को खुशियों की सौगात मिली है।

विज्ञापन
Lioness Jennifer gives birth to cub in Etawah Lion Safari
इटावा लायन सफारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

शेर दिवस पर लायन सफारी को खुशियों की सौगात मिली है। बुधवार रात 11 बजकर 8 मिनट पर शेरनी जेनिफर ने एक शावक को जन्म देकर शेर दिवस पर सफारी को तोहफा दिया है। सफारी के गॉडफादर बब्बर शेर मनन की 13 जून को मौत के बाद मायूसी छा गई थी। 28 जुलाई को बब्बर शेर कान्हा से शेरनी जेनिफर और जेसिका के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर सफारी में खुशी की लहर दौड़ गई थी।

विज्ञापन


लगातार दोनों शेरनियों को प्रजनन केंद्र के अलग-अलग सेल में रखकर निगरानी की जा रही थी। उपनिदेशक अरुण कुमार ने बताया कि बुधवार को शेर दिवस के अवसर पर शेरनी जेनिफर ने एक शावक को जन्म दिया है।
विज्ञापन


मनन की मौत के बाद रह गए थे 17 शेर
13 जून को मनन की मौत के बाद 17 एशियाटिक बब्बर शेरों का कुनबा लायन सफारी में मौजूद है। अगस्त के लास्ट तक जेसिका भी शावक को जन्म दे सकती है।

मनन से यह थे शावक
इटावा सफारी में पैदा हुए 9 शावकों में सभी शावक मनन से पैदा हुए थे। जिसमें 5 बब्बर शेर सुल्तान, सिम्बा, बाहुबली, भरत, केसरी शामिल हैं। वहीं 4 शेरनी रूपा, सोना, गार्गी और नीरजा हैं। इनमें 8 शावक जेसिका तो 1 शावक जेनिफर से पैदा हुआ था।

गुजरात के गिर लायन सफारी से लाया गया था कान्हा
गुजरात के गिर से इटावा लायन सफारी में 2016 को शेर मनन, कान्हा, शेरनी जेसिका, जेनिफर लाए गए थे। मनन की मौत के बाद जेसिका और जेनिफर के साथ कान्हा की मीटिंग प्रजनन केंद्र में कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed