{"_id":"646c606fbbd7a036b40544a3","slug":"lion-kesaris-condition-improved-in-etawah-safari-park-there-was-an-infection-in-the-back-bone-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: सफारी पार्क में 'केसरी' की हालत में सुधार, बैक बॉन में हुआ था इंफेक्शन, डॉक्टर बोले- अब डाइट भी बढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: सफारी पार्क में 'केसरी' की हालत में सुधार, बैक बॉन में हुआ था इंफेक्शन, डॉक्टर बोले- अब डाइट भी बढ़ेगी
Tue, 23 May 2023 12:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 23 May 2023 12:13 PM IST
सार
Etawah Safari Park: सफारी के डिप्टी डायरेक्टर जय प्रकाश के अनुसार केसरी अभी सफारी अस्पताल में है। शेर ने छह किलो मांस खाया और पांच लीटर पानी पिया।
विज्ञापन
इटावा सफारी पार्क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में सफारी पार्क में बैक बॉन में इंफेक्शन होने से बीमार चल रहे शेर केसरी की हालत में सुधार हो रहा है। कानपुर और मथुरा के डॉक्टरों के अलावा गुजरात के डॉ. भुवा केसरी का इलाज कर रहे हैं। सोमवार को शेर ने मांस का सेवन किया। इससे सफारी प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
सफारी के डिप्टी डायरेक्टर जय प्रकाश के अनुसार केसरी अभी सफारी अस्पताल में है। शेर ने छह किलो मांस खाया और पांच लीटर पानी पिया। उन्होंने बताया कि अमूमन सफारी के शेर सात से नौ किलो तक मांस खाते हैं। केसरी का जन्म सफारी पार्क में हुआ है।
विज्ञापन
इस समय वह तीन साल का है। पिछले दिनों अचानक शेर बीमार हो गया था। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज किया। इलाज के बाद अब सेहत में काफी सुधार है। डाइट भी बढ़ेगी। बता दें कि शेर केसरी की बैक बॉन में इंफेक्शन हुआ है और इलाज से उसमें भी सुधार हो रहा है।
विज्ञापन