फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lineman dies due to electric shock, family uproar

Kanpur News: करंट लगने से लाइनमैन की मौत, परिजनों का हंगामा

Fri, 10 May 2024 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Lineman dies due to electric shock, family uproar
जसवंतनगर। ट्यूबवेल की बिजली ठीक करते समय करंट लगने से लाइनमैन पोल से गिरकर घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों व साथी संविदाकर्मियों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

बलरई थानाक्षेत्र निवासी पूरन सिंह (52) बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन थे। वह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम झबरापुरा स्थित पूजा होटल के पीछे ब्रजेश कुमार के ट्यूबवेल लाइन सुधारने गए थे। बताया गया कि मेन लाइन की आपूर्ति बंद कराने के लिए उन्होंने उपकेंद्र से शटडाउन लिया था। इसके बाद वह बिजली के पोल पर चढ़े तो आपूर्ति बंद न होने के कारण पूरन सिंह करंट से झुलस गए। करंट लगने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के परिजन और साथी कर्मियों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीओ ने समझा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसडीओ एके सिंह ने बताया कि मृतक के आश्रित को विभाग से पांच से सात लाख का मुआवजा दिलाया जाएगा। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हो सकता है कि जिस पोल पर पूरन चढ़ा था, उस फीडर की आपूर्ति बंद नहीं थी। हो सकता है कि उसने दूसरे फीडर की आपूर्ति बंद करा दी हो या सप्लाई अन्य फीडर से जुड़ी हो। इस मामले में विभागीय जांच कराई जाएगी। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed