{"_id":"60967f75375e2460936d1ba0","slug":"line-man-climbed-on-pole-to-fix-electric-line-suddenly-supply-started","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करंट से मौत: ट्यूबवेल की लाइन ठीक करने पोल पर चढ़ा था लाइन मैन तभी शुरु कर दी सप्लाई, तड़पकर गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से मौत: ट्यूबवेल की लाइन ठीक करने पोल पर चढ़ा था लाइन मैन तभी शुरु कर दी सप्लाई, तड़पकर गई जान
Sat, 08 May 2021 05:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 08 May 2021 05:42 PM IST
सार
ट्यूबवेल की लाइन ठीक करते समय करंट आने से शनिवार को बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। हादसा होते ही हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पोल पर लटका हुआ लाइन मैन का शव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के एट में ट्यूबवेल की लाइन ठीक करते समय करंट आने से शनिवार को बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। हादसा होते ही हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाबुझा शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एट थाना क्षेत्र के बैरागढ़ अकोड़ी निवासी अरविंद पटेल (50) गांव में रहकर बिजली मिस्त्री का काम करता था।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
शनिवार की सुबह गांव के ही एक किसान की ट्यूबवेल की लाइन को शटडाउन लेकर ठीक करने के लिए एचटी लाइन के पोल पर चढ़ा था। तभी अचानक बिजली सप्लाई चालू होने से अरविंद करंट की चपेट में आकर झुलस गया। और वह खंभे और तारों के बीच ही झूल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर परिजन एवं ग्रामीण एकत्र हो गए। आननफानन में लाइन बंद कराकर अरविंद के शव को नीचे उतारा गया। परिजन विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। साथ ही विभाग के अधिकारियों को बुलाकर मुआवजा दिलाने की बात पर अड़ गए।
सूचना मिलते ही एट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक ने परिजनों को समझाया कि तहरीर दे, मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही परिजन शांत हो सके। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलते ही जांच की जाएगी।