{"_id":"68a9fd5551d57eb7430088fa","slug":"like-trains-live-location-of-buses-will-be-visible-through-sugam-app-etawa-news-c-216-1-etw1002-129778-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सुगम एप से ट्रेनों की तरह बसों की दिखेंगी लाइव लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सुगम एप से ट्रेनों की तरह बसों की दिखेंगी लाइव लोकेशन
Sat, 23 Aug 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
केस-1
यूपी 78 केटी 5936 इटावा डिपो की बस की एप के माध्यम से लोकेशन लखनऊ के पास दिखा रहा है। इसमें मौके पर परिचालक से जब बात की गई तो उन्होंने लखनऊ के पास होने की बात कही।
केस-2
यूपी 78 एफटी 9208 इटावा डिपो को एप के माध्यम से देखा गया तो इसकी लोकेशन आगरा में मिली। इसकी मौके पर पड़ताल की गई तो परिचालक ने आगरा में होने की बात स्वीकार की।
इटावा। अभी तक यह देखा गया है कि एप के माध्यम से भी बसों की सही लोकेशन नहीं मिल पाती है। यह दो उदाहरण तो बानगी भर है। अब ट्रेनों की तरह रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों ने सरकार ने सुगम यात्रा एप की शुरुआत की है, जो रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन दिखाएगा। ड्राइवरों की ड्यूटी लगाने व टिकटिंग का काम करेगी। इससे पहले अलग-अलग एप के माध्यम से रोडवेज बसों में सेवा दी जा रही थी। नई व्यवस्था के तहत नई बसों में यह सुगम एप लगकर आ रहा है। इससे यात्री घर बैठे अपनी बस की लोकेशन जान सकेंगे। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस का चयन करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
रोडवेज बसों में एकीकृत व्हीकल ट्रैकिंग व यात्री सूचना प्रणाली के तहत बस संचालन की तैयारी कर ली है। ट्रेन की मोबाइल पर लाइव लोकेशन मिलने की सुविधा है। इसी प्रकार अब रोडवेज बसों की भी लाइव लोकेशन मिल सकेगी। इसके लिए यूपीएसआरटीसी ने मोबाइल पर सुगम यात्रा एप विकसित किया है। इसमें परिवहन निगम की सभी डिपो की बसों की फीडिंग की गई है। इसके बाद व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाई गई है, जो लाइव लोकेशन जानने में मदद मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
निर्धारित शेड्यूल से होगी संचालित व्हीकल
इटावा डिपो से रोडवेज बसों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार संचालित करने की तैयारी हो रही है। इसके तहत बसों के चलने की समय सारिणी पहले तैयार की जा रही है। नई व्यवस्था में ट्रेनों की तरह बसों की भी लोकेशन सुगम यात्रा एप की मदद से यात्री जान सकेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बस खराब होने पर ड्राइवर कर सकेंगे शिकायत
सुगम एप को ऑल इन वन बनाने के लिए रोडवेज प्रशासन ने दूसरे एप व सिस्टम को एकीकृत करने की योजना बनाई है। रास्ते में बस खराब होने पर ड्राइवर इस एप पर शिकायत भी दर्ज करवा सकेंगे। एप बनने से संविदा कर्मियों की ड्यूटी भी ऑनलाइन लग सकेगी। इससे ड्यूटी लगाने में भेदभाव की शिकायतें भी रुकेंगी। साथ ही ड्यूटी लगाने में होने वाली कमीशनबाजी भी रुकेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्तमान में यह एप हो रहे संचालित
वर्तमान में तीन एप चल रहे हैं। इन सभी को एकीकृत कर सुगम एप बनाया गया है। लोकेशन ट्रैकिंग, टिकटिंग, ड्यूटी अलॉटमेंट के सारे कार्य अब सुगम एप से होंगे।--
ट्रेन की तरह दिखेगी बस की भी लाइव लोकेशन
परिवहन निगम ने रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों को अच्छी सुविधा दी है। नई बसों में डिवाइस अपडेट होकर आई है। अब ट्रेन की तरह बस की भी लाइव लोकेशन देखी जा सकेगी। इससे यात्रियों को बसों की ताजा अपडेट मिलती रहेगी। इससे उन्हें इधर-उधर नहीं भटकना नहीं पड़ेगा।
- उमेश सीएस आर्य, क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा परिचालन क्षेत्र।
विज्ञापन
यूपी 78 केटी 5936 इटावा डिपो की बस की एप के माध्यम से लोकेशन लखनऊ के पास दिखा रहा है। इसमें मौके पर परिचालक से जब बात की गई तो उन्होंने लखनऊ के पास होने की बात कही।
केस-2
यूपी 78 एफटी 9208 इटावा डिपो को एप के माध्यम से देखा गया तो इसकी लोकेशन आगरा में मिली। इसकी मौके पर पड़ताल की गई तो परिचालक ने आगरा में होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
इटावा। अभी तक यह देखा गया है कि एप के माध्यम से भी बसों की सही लोकेशन नहीं मिल पाती है। यह दो उदाहरण तो बानगी भर है। अब ट्रेनों की तरह रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों ने सरकार ने सुगम यात्रा एप की शुरुआत की है, जो रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन दिखाएगा। ड्राइवरों की ड्यूटी लगाने व टिकटिंग का काम करेगी। इससे पहले अलग-अलग एप के माध्यम से रोडवेज बसों में सेवा दी जा रही थी। नई व्यवस्था के तहत नई बसों में यह सुगम एप लगकर आ रहा है। इससे यात्री घर बैठे अपनी बस की लोकेशन जान सकेंगे। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस का चयन करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
रोडवेज बसों में एकीकृत व्हीकल ट्रैकिंग व यात्री सूचना प्रणाली के तहत बस संचालन की तैयारी कर ली है। ट्रेन की मोबाइल पर लाइव लोकेशन मिलने की सुविधा है। इसी प्रकार अब रोडवेज बसों की भी लाइव लोकेशन मिल सकेगी। इसके लिए यूपीएसआरटीसी ने मोबाइल पर सुगम यात्रा एप विकसित किया है। इसमें परिवहन निगम की सभी डिपो की बसों की फीडिंग की गई है। इसके बाद व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाई गई है, जो लाइव लोकेशन जानने में मदद मिलेगी।
निर्धारित शेड्यूल से होगी संचालित व्हीकल
इटावा डिपो से रोडवेज बसों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार संचालित करने की तैयारी हो रही है। इसके तहत बसों के चलने की समय सारिणी पहले तैयार की जा रही है। नई व्यवस्था में ट्रेनों की तरह बसों की भी लोकेशन सुगम यात्रा एप की मदद से यात्री जान सकेंगे।
बस खराब होने पर ड्राइवर कर सकेंगे शिकायत
सुगम एप को ऑल इन वन बनाने के लिए रोडवेज प्रशासन ने दूसरे एप व सिस्टम को एकीकृत करने की योजना बनाई है। रास्ते में बस खराब होने पर ड्राइवर इस एप पर शिकायत भी दर्ज करवा सकेंगे। एप बनने से संविदा कर्मियों की ड्यूटी भी ऑनलाइन लग सकेगी। इससे ड्यूटी लगाने में भेदभाव की शिकायतें भी रुकेंगी। साथ ही ड्यूटी लगाने में होने वाली कमीशनबाजी भी रुकेगी।
वर्तमान में यह एप हो रहे संचालित
वर्तमान में तीन एप चल रहे हैं। इन सभी को एकीकृत कर सुगम एप बनाया गया है। लोकेशन ट्रैकिंग, टिकटिंग, ड्यूटी अलॉटमेंट के सारे कार्य अब सुगम एप से होंगे।